- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
प्लास्ट पैक 2026 की तैयारियों को लेकर एमपीआईडीसी की ईडी सुश्री प्रीति यादव से मिला प्रतिनिधिमंडल
इंदौर: सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी ‘प्लास्ट पैक 2026’ की तैयारियों को लेकर इंडियन प्लास्ट पैक फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्री सचिन बंसल के नेतृत्व में मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) इंदौर की कार्यकारी निदेशक सुश्री प्रीति यादव से मिला। भेंट के दौरान आगामी आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा प्रदेश शासन, उद्योग विभाग और एमपीआईडीसी के निरंतर सहयोग पर चर्चा हुई।
अध्यक्ष श्री सचिन बंसल ने पिछले आयोजन की सफलता में एमपीआईडीसी के सहयोग का विवरण देते हुए 27 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘प्लास्ट पैक 2026’ का औपचारिक प्रस्ताव रखा। उल्लेखनीय है कि इस महा-आयोजन में मप्र शासन की ओर से एमपीआईडीसी मुख्य सहयोगी के रूप में शामिल रहा है।
सुश्री प्रीति यादव ने तैयारियों की सराहना करते हुए मुख्यालय स्तर पर चर्चा कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्री सचिन बंसल के साथ श्री हितेश मेहता, श्री जाहिद शाह और श्री संजीव सचदेवा भी उपस्थित रहे।


