- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
ट्रेज़र फैंटेसी में 2 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर, हड्डी और हृदय रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
इंदौर, 31 जुलाई 2026। ट्रेज़र फैंटेसी क्रिकेट एसोसिएशन और यूनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से 2 अगस्त, रविवार को ट्रेज़र फैंटेसी परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में हड्डी, जोड़ों और हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा।
शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लाल मंदिर, ट्रेजर फैक्ट्री, सूर्य मंदिर के पास, कैट रोड पर आयोजित होगा। इस दौरान ऑर्थोपेडिक एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. के.के. नीमा और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वत्सल क्याल मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देंगे। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और बीएमडी (हड्डियों के घनत्व) की जांच भी की जाएगी।
ऑर्थोपेडिक एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. के.के. नीमा ने बताया कि घुटनों, कमर और जोड़ों के दर्द को अक्सर लोग बढ़ती उम्र का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। समय पर जांच और सही उपचार से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों तक विशेषज्ञ परामर्श पहुंचाना और हड्डियों व जोड़ों से जुड़ी बीमारियों की समय रहते पहचान करना है।
इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वत्सल क्याल ने कहा कि बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण कम उम्र में भी हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर विशेषज्ञ की सलाह कई गंभीर जटिलताओं को टाल सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर लोगों को हृदय संबंधी जोखिमों के प्रति जागरूक करने और शुरुआती स्तर पर जरूरी जांच व परामर्श उपलब्ध कराने का माध्यम भी हैं।
—


