- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
देवदुर्लभ कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी हैंः सुमित्रा महाजन
इंदौर. लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आज विधानसभा क्षेत्र कं्र 4 महाराणा प्रताप मंडल के 5 वार्डो की बैठक सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन, लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, उमेश शर्मा, कमल वाघेला, घनश्याम शेर की उपस्थिति में संपन्न हुई.
सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि आप सभी देवदुर्लभ कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की पूंजी हैं. हमारा कार्यकर्ता राष्ट्र के पुनिर्निर्माण का सिपाही होता है. आज का कार्यकर्ता ही कल का अटल बिहारी वाजपेयी और कुशभाऊ ठाकरे है. संगठन को गढऩे और उसके विस्तार में पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटलजी, कुशाभाऊ ठाकरे जैसे नेताओं ने बहुत परिश्रम किया है. उन्हीं के त्याग से भाजपा आज इस स्तर तक पहुंची है.
उन्होंने कहा कि युद्ध का मैदान आगामी लोकसभा चुनाव के रूप में तैयार हो चुका है. हम सभी को बगैर समय गवाये इस मैदान में अपनी कला दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिये चुनाव तक निरंतर बिना रूके कार्य करना है और नरेन्द्र मोदीजी को पुन: देश का प्रधानमंत्री बनाना है.
लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर ने कहा कि अब हमें देश के मान और सम्मान के लिये, सुरक्षा के लिये और जिस गति से देश का चहुमुंखी विकास हो रहा है, इस विकास को रूकने नहीं देना है. आप और हम सब मिलकर 282 कमल खिलाने के लिये एक कमल इंदौर से भी खिलाकर दिल्ली भेजेंगे. राष्ट्रवाद को अपने अंदर जीवित रखते हुए राष्ट्रनिर्माण के लिए काम करना है.
झूठे प्रचार को बेनकाब करना है
नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि आजादी के बाद से ही देश के गरीबों के साथ छल कपट होता रहा और अब यही काम राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी करने जा रही है. कांग्रेस झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है, लेकिन हमें सजगता के साथ कांग्रेस के इस झूठे प्रचार को जनता के बीच बेनकाब करना है. बैठक में महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, उमेश शर्मा, घनश्याम शेर ने भी मार्गदर्शन दिया. बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर कमल वाघेला, घनश्याम शेर, सोनू राठौर, संदीप दुबे, शंकर यादव, प्रीतमसिंह लूथरा, सुधीर देडग़े, पदमा भोजे, भारत पारख, लता लडडा, की उपस्थिति में संपन्न हुई.


