- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी के द कपिल शर्मा शो में धर्मेंद्र ने बताया अपनी फिटनेस का राज
मुंबई :- सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड के एपिसोड में बॉलीवुड के मेगास्टार्स – एक्टर धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा इस शो की शोभा बढ़ाएंगे। ये दोनों एक्टर्स, कपिल और शो के सभी कलाकारों के साथ मजेदार चर्चा करेंगे और सभी का खूब मनोरंजन करेंगे। इतना ही नहीं, दर्शकों को इन लेजेंडरी अभिनेताओं के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों के कुछ मजेदार और दिलचस्प किस्से जानने का मौका भी मिलेगा।
एक पिक्चर सेगमेंट के दौरान कपिल शर्मा ने धर्मेंद्र के पुराने दिनों की कुछ तस्वीरें दिखाईं, जिसमें उनका तगड़ा शरीर और सधी हुई कद काठी साफ नजर आ रही थी। इसे देखते हुए अर्चना पूरन सिंह ने धर्मेंद्र से पूछा कि आज के एक्टर्स के पास तो खास तरह का शरीर और वेस्टलाइन बनाने के लिए कई तरह की ट्रेनिंग टेक्निक्स मौजूद हैं, लेकिन उनके इस शानदार शरीर का क्या राज था? इस पर धर्मेंद्र ने कहा, “जब मैं छोटा था, तो हमारे यहां हैंडपंप नहीं होते थे, इसलिए हम कुएं से पानी खींचते थे और वक्त के साथ मैं बहुत सारी बाल्टियां उठाने का आदी हो गया।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने बहुत कबड्डी भी खेली। मेरी जांघें वाकई बहुत दमदार हैं, क्योंकि मैं हर दिन 25 किलोमीटर पैडल मारता था, जिससे मुझे फिल्म धरम वीर में मदद मिली।”
आगे बताते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “धर्मेंद्र साहब जैसा फिट कोई नहीं है। लोग उन्हें मानते हैं क्योंकि उन्होंने खुले बदन के शॉट्स की परंपरा की शुरुआत की थी।”
धरम जी खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें ऐसी जिंदगी मिली, क्योंकि इसने कई लोगों को अनमोल सीख दी। उन्होंने कहा, “मैंने जिस तरह से बचपन में अपनी जिंदगी जी, एक छोटे से शहर के मध्यमवर्गीय परिवार से इस पेशे में आया और फिर कई फिल्म प्रोड्यूसर्स द्वारा रिजेक्ट किया गया, वो ऐसे दिन थे, जब मैं अपने इरादों और अपनी काबिलियत में पक्का था और इसका नतीजा यह हुआ कि मैं आज आप लोगों के सामने हूं।”


