- आरंभ गरबा महोत्सव 2026: इंदौर की सांस्कृतिक धरोहरों का भव्य उत्सव
- Hindi Zee 5 Unveils Trailer of Jio Studios, Fresh Lime Films and MA+TH Entertainment Networks’ Sumo Didi, A powerful story of grit, resilience, and breaking Stereotypes!
- Bollywood Actors Show Ways to Paint the Town Red this Navratri
- Karan D Kapadia Delves into the Mind of Hunkkaar: The Roar: The show acts as a small catalyst for change
- अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव
बड़े अच्छे लगते हैं 2 में प्रिया की बहन मैत्री का रोल निभाएंगी अंजुम फकीह
मुंबई. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपने सबसे पॉपुलर शोज़ में से एक – ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का दूसरा सीज़न लेकर आ रहा है। जैसा कि प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया, यह शो परिपक्व प्रेम के नाम एक पैगाम है, क्योंकि यह शो दो ऐसे इंसानों की कहानी है, जो अपनी उम्र के 30वें दशक के बीच हैं, और शादी के बाद प्यार की राह पर आगे बढ़ते हैं।
इस शो में नकुल मेहता और दिशा परमार सबकी पसंदीदा राम और प्रिया की जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। जैसा कि सभी जानते हैं कि एक फैमिली ड्रामा होने के नाते ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक मल्टी स्टार कास्ट शो है। इस शो में प्रिया की बहन मैत्री के रोल में टेलीविजन के जाने-माने चेहरे अंजुम फकीह को चुना गया है। अंजुम फकीह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से इस इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं और उन्होंने मनोरंजन जगत में एक दमदार अभिनेत्री के रूप में अपनी जगह बनाई है।
इस शो का हिस्सा बनने को लेकर अंजुम फकीह ने कहा, “मैं ऐसे प्रतिष्ठित शो का हिस्सा बनकर काफी कृतज्ञ महसूस कर रही हूं। मुझे लगता है कि इस शो में मेरा किरदार मुझे एक एक्टर के तौर पर अपनी सीमाओं से परे जाने का मौका देगा और ऐसे में कुछ असाधारण सामने आएगा। चूंकि यह शो शहरी अकेलेपन और परिपक्व प्यार के बारे में है, तो यह टेलीविजन के आम सास बहू ड्रामा से अलग दर्शकों के लिए एक ताजा हवा के झोंके की तरह रहेगा। मुझे वाकई कुछ नया आजमाने और इस शो में अपने को-स्टार्स के साथ बढ़िया तालमेल बनाने का इंतजार है।”


