- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सभी लड़कियों की प्रेरणा सब-इंस्पेक्टर निमिषा अहिरवार ने केबीसी की हॉट सीट पर बढ़ाया सबका मान!
मुंबई : वो अपने गांव जतारा, टिकमगढ़ की पहली महिला सब-इंस्पेक्टर हैं, जो इस समय सागर, मध्य प्रदेश में स्थित हैं। निमिषा अहिरवार एक मजबूत महिला हैं, जिन्होंने घरेलू हिंसा, हत्या, चोरी, हमले आदि से पीड़ित महिलाओं के खिलाफ अपराधों का सामना करते हुए अपने करियर की शुरुआत की, और अब साइबर अपराध विभाग से जुड़कर ओटीपी धोखाधड़ी, फर्जी आईडी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने में जुटी हैं।
पुलिस की वर्दी पहनने के उत्साह और पिता के सेना की पृष्ठभूमि से होने के चलते, निमिषा में एक पुलिस अधिकारी बनने और समाज में बदलाव लाने का जुनून था। अपनी महत्वाकांक्षा, ज्ञान और कौशल के साथ, उन्होंने इस सीजन के केबीसी की हॉटसीट पर जगह बनाई।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कौन बनेगा करोड़पति 13 ने बहुत-से प्रतियोगियों को पंख लगाए हैं, जिन्होंने अपने सपनों को हकीकत में बदला है। अपने बच्चे को बेहतर भविष्य देने और घर बनाने के एक सपने के साथ, सब-इंस्पेक्टर निमिषा अहिरवार श्री बच्चन के साथ ये गेम खेलती नजर आईं। एक महिला पुलिस अधिकारी होने के अपने संघर्षों का सामना करते हुए, उनका उद्देश्य व्यवस्था में मौजूद रूढ़िवादी विचारों को बदलना है और अब यह उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है।
निमिषा बताती हैं, “एक महिला पुलिस अधिकारी होने के नाते बहुत-सी चुनौतियां हैं, लेकिन मैं उन चुनौतियों से उबरना चाहती हूं और समाज को ये बताना चाहती हूं कि महिलाएं कितनी सक्षम हैं। कौन बनेगा करोड़पति 13 के जरिए, मैं हमारे समाज को इस मौजूदा मुद्दे के बारे में जागरूक करना चाहती हूं। मुझे अपने काम से प्यार है और ‘थाना’ मेरे दूसरे घर जैसा है। इस गेम शो से मैंने जो पैसे जीते हैं, उससे मैं अपने परिवार के लिए एक घर बनाना चाहती हूं और अपने बच्चे को एक अच्छी लाइफस्टाइल देना चाहती हूं। साथ ही, श्री बच्चन से मिलना मेरे लिए एक भावुक पल था, यह बड़ा संतोषजनक था।”
निमिषा अहिरवार 3,20,000 रुपए जीतकर घर ले गईं और अब उन्हें अपने परिवार और बच्चों को बेहतर जिंदगी देने की उम्मीद है।


