- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शहर की प्रतिभा को नई पहचान दिलाने जल्द आ रहा डिफर का कलाकॉर्नर
अब एक ही मंच पर होगा कलाकारों और रचनाकारों का अनूठा समागम
इंदौर : “प्रतिभा का मोल तब तक नहीं है, जब तक उसे पहचान न मिले..” कई लोग प्रतिभा के धनी होते हैं, लेकिन अक्सर अवसरों की कमी के चलते खुद को पीछे पाते हैं। इसे गहनता से पहचानता है डिफर (Diffr), जो रचनात्मक लोगों के लिए एक साथ आने, उनके विचार साझा करने और बेहतर नौकरी के अवसरों की तलाश करने के लिए एक विशेष ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। शहर की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से इस मंच ने दो दिवसीय कार्यक्रम ‘कलाकॉर्नर’ (कलाCorner) की घोषणा की है, जिसका आयोजन जीएसआईएमआर कॉलेज, होटल मैरियट के पास, विजय नगर, इंदौर में 16 और 17 मार्च, 2024 को किया जाएगा।
‘कलाकॉर्नर’ कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए, डिफर के फाउंडर, पुलकित जैन ने कहा, कलाकॉर्नर के साथ हमारा उद्देश्य प्रतिभाओं को एक ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जहाँ वे स्वतंत्र रूप से और खुलकर अपने विचारों को रख सकें, अनुभवी प्रोफेशनल्स से नॉलेज ले सकें और उनसे कंसल्ट कर सकें। इसके माध्यम से हम ब्रांड जागरूकता बढ़ाने और इंदौर की प्रतिभाओं के लिए एक मजबूत नेटवर्किंग इकोसिस्टम स्थापित करने की इच्छा रखते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “समाज में जागरूकता को बढ़ावा देते हुए, कलाकॉर्नर शहर की प्रतिभा को नई पहचान दिलाने के लिए तैयार है। यह सभी क्षेत्रों के कलाकारों और रचनाकारों को एक मंच पर लाने का माध्यम बनेगा।”
2000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल की उम्मीद के साथ, कलाकॉर्नर कार्यक्रम में पहले दिन जानी-मानी हस्ती भारतीय फिल्म, टेलीविज़न व थिएटर अभिनेता और निर्देशक राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में ‘एक्टिंग शाला’ नामक एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। वहीं, दूसरे दिन, बहुमुखी और हास्य प्रतिभा के धनी शिवांकित सिंह परिहार एक रचनात्मक चर्चा मंच ‘चर्चा कॉर्नर’ के माध्यम से प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इसके बाद डिफर गाला नाइट में दर्शक विविध प्रतिभाओं की एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव कर सकेंगे, जिसमें बैंड परफॉर्मेंस आकर्षण का केंद्र होगा। इसके साथ ही, डिफर ओपन स्टेज भी दर्शकों को अपना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा, जहाँ वे म्यूजिक, कॉमेडी, मिमिक्री, डांस और कविता आदि का लुफ्त उठा सकते हैं। इंदौर के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों और मंत्रमुग्ध कर देने वाले बाँसुरी वादकों से लेकर खूबसूरत डांसर्स और भावपूर्ण गायकों तक, यह लाइनअप दर्शकों को आकर्षित करने का वादा करता है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेटवर्किंग और ब्रांड एक्सपोज़र के लिए एक मंच प्रदान करते हुए, स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह अभिनेताओं, मॉडल्स, फोटोग्राफर्स, वीडियो एडिटर्स, फोटोग्राफर्स, कॉन्टेंट वरिटेरस, ग्राफिक डिजाइनर्स और अन्य सहित विविध दर्शकों की जरूरतों को पूरा कर सके, जो इंडस्ट्री के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने और उनसे जुड़ने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में, यह आगामी कार्यक्रम थिएटर से लेकर सिनेमा तक, कविता से लेकर संगीत तक और उससे भी कहीं अधिक रचनात्मकता के विभिन्न रूपों को शामिल करते हुए, शहर के हुनरबाजों को व्यापक अनुभव प्रदान करने का वादा करता है।


