- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
उमराव जान अदा द वेस्टएंड म्यूजिकल: उमराव जान अदा बनने की नीतू चंद्रा की तैयारी पर एक नजर!
एक्ट्रेस नीतू चंद्रा का लेटेस्ट म्यूजिकल पलकय ‘उमराव जान अदा: द वेस्टएंड म्यूजिकल’ शहर में चर्चा का विषय बन गया है, खासकर इसके अहमदाबाद प्रीमियर के बाद जहां इसे दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला। एक्ट्रेस ने उमराव जान अदा के रूप में मंच संभाला और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को एक यादगार शाम का समां बंध गया। कथक डांस ने वास्तव में दर्शकों को और देखने के लिए उत्सुक कर दिया। उमराव जान अदा के लुक, पोस्चर और ग्रेस को बहुत अच्छे तरह से निभाया।
उमराव जान अदा के रूप में मंच पर अपने बेहतरीन अभिनय के साथ, नीतू ने उस प्रतिष्ठित किरदार को ट्रिब्यूट दिया, जिसे पहले दो अलग-अलग फिल्मों में रेखा और ऐश्वर्या राय बच्चन ने निभाया था। ऐसा किरदार प्रस्तुत करने के लिए नीतू ने किरदार की मानसिकता में उतरकर अभिनय किया, जिसने प्ले को थिएट्रिकल स्पेस में एक ऐतिहासिक घटना बना दिया।
नीतू ने कहा “उमराव जान मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। यह प्ले शारीरिक और मानसिक रूप से एक चुनौती रहा है। मुझे इसका हर पल पसंद आया। इस भूमिका में ढलने में मुझे कुछ हफ्ते लग गए। मैंने इसके लिए मैंने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने के साथ साथ रेगुलर फिटनेस रिजीम फॉलो किया। मैंने अपने किरदार में ऑथेंटिसिटी और ओरिजिनालिटी सुनिश्चित करने के लिए उमराव जान ने कुछ स्थितियों पर कैसे प्रतिक्रिया दी होगी, इसके बारे में सोचने में घंटों बिताए। यह मेरे करियर के सबसे यादगार किरदारों में से एक है। इसे दर्शकों के सामने लाइव प्रस्तुत करना रोमांचकारी, घबराहट पैदा करने वाला और साथ ही एक चुनौती भी था। मुझे खुशी है कि अब तक का स्वागत अद्भुत रहा है।”
‘उमराव जान अदा: द वेस्टएंड म्यूजिकल’ मीत शाह के ब्लू वेव इवेंट्स और ग्रेविटी ज़ीरो एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। भारत में, राजीव गोस्वामी द्वारा निर्देशित म्यूजिकल का प्रीमियर 9 मार्च को अहमदाबाद में हुआ। यह प्ले अमेरिका में होगा। नॉर्थ अमेरिका दौरा 12 अप्रैल को न्यू जर्सी से शुरू होगा और 1 जून को वाशिंगटन डीसी में पूरा होगा।


