- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
दिगम्बर जैन समाज द्वारा सांसद श्री लालवानी का क्षिप्रा एक्सप्रेस का समय बढ़वाने के लिए अभिनंदन
इंदौर. समग्र जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थराज शाश्वत सम्मेद शिखरजी स्टेशन पर क्षिप्रा एक्सप्रेस के रुकने के समय को 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट करवाने के लिए इंदौर के लोकप्रिय सांसद शंकर जी लालवानी का समग्र जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी के नेतृत्व में लालवानी निवास पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, अभिनन्दन किया ।
समाज के मीडिया प्रभारी संजीव जैन “संजीवनी” ने बताया कि इस अवसर सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी द्वारा सांसद महोदय को इस गाड़ी को प्रतिदिन चलाने हेतु निवेदन किया एवं समस्त जैन समाज की ओर से ज्ञापन दिया इस पर श्री लालवानी द्वारा आश्वासित किया गया कि वह रेल मंत्री से चर्चा कर इसे प्रतिदिन सुनिश्चित करवाने हेतु प्रयास करेंगे।
अभी यह गाड़ी सप्ताह में 3 दिन इंदौर से देवास, उज्जैन, भोपाल, सागर, कटनी, सतना होती हुई श्री सम्मेद शिखरजी रेलवे स्टेशन पहुंचती है। यह जैन समाज बाहुल्य क्षेत्र होने से यहाँ से करीब 2000 यात्री प्रतिदिन श्री सम्मेद शिखरजी पारसनाथ स्टेशन की और यात्रा करते हैं। इस ट्रैन के प्रतिदिन नही चलने से उन्हें अन्यत्र ट्रेनों से अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ती है जो असुविधाजनक होती है।
इस ट्रेन के प्रति दिन होने से रेलवे की आय में भारी वृद्धि होने के साथ साथ सम्पूर्ण जैन समाज के लोगो को अपने तीर्थराज तक पहुँचने में आसानी होंगी। और यात्रियों की संख्या भी कई गुना तक बढ़ जाएगी।इस अवसर पर दिलीप पाटनी, राजेन्द्र सोनी,मनोहर झांझरी, कमलेश कासलीवाल, अजय मिंटा, अखिलेश जैन,तल्लीन बड़जात्या, उल्हास सोनी, कुशल राज जैन, रितेश पाटनी, प्रिंसिपल टोंग्या, मनोज बाकलीवाल, दीपेश पावलिया, पार्षद दीपक जैन, राजेश मिंगु, धर्मेंद्र पाटनी,शैलेन्द्र जैन,सुबोध जैन आदि उपस्थित रहे।


