- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रिमझिम फुहारों के बीच निकली डिजीटल जगन्नाथ रथ यात्रा
निपान्या स्थित मंदिर परिसर में आमंत्रित भक्तों ने की आरती, घर बैठे बैठे भक्तों ने किए दर्शन
इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) इंदौर द्वारा आज शाम निपान्या स्थित राधा-गोविंद मंदिर परिसर में हाईटेक डिजीटल जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस्कान की ओर से यह पहला मौका था, जब देश के बड़ोदा, दिल्ली, और पांच अन्य शहरों के साथ इंदौर में भी डिजीटल रथ यात्रा निकाली गई.
इसका सीधा प्रसारण जूम एप की मदद से मंदिर की फेसबुक पर किया गया जिसे लाखों भक्तों ने घर बैठे बैठे निहारा। यात्रा का शुभारंभ अमेरिका से आए बासुघोष दास ने मंगलाचरण के साथ किया। इस्कान के अंतर्राष्ट्रीय चेयरमेन गोपाल कृष्ण गौस्वामी ने भी संबोधित किया।
भजन संकीर्तन के साथ शुरू हुए समारोह में इस्कॉन इंदौर के अध्यक्ष स्वामी महामनदास ने प्रारंभ में स्वागत उद्बोधन में कहा कि कोरोना त्रासदी के चलते पहली बार यह रथ यात्रा डिजीटल की गई है। मंदिर की परंपरा के अनुरूप संध्या को निपान्या स्थित मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण, बलराम और बहन सुभद्रा के विग्रहों की रथ यात्रा के पूर्व आमंत्रित भक्तों ने वर्षा की रिमझिम फुहारों के बीच भगवान जगन्नाथ की आरती की।
रथ यात्रा का शुभारंभ जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट एवं विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ ने किया। इसके पूर्व समूचे मंदिर परिसर को सेनेटाईज किया गया। आमंत्रित भक्तों से मुह पर मास्क बांध कर आने का आग्रह किया गया था, जिसका पालन लगभग सभी भक्तों ने किया। इस रथ यात्रा के संदर्भ में जूम एप पर भक्तों से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन स्वामी प्राणेश्वरदास ने किया।
इन सभी कार्यक्रमों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, फेसमास्क एवं सेनेटाईजेशन आदि सावधानियों का ध्यान रखा गया। शुभारंभ समारोह की औपचारिकता के बाद करीब साढ़े 5 बजे यात्रा को निपान्या एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण के लिए ले जाया गया। इस दौरान भक्तांे ने रथ की पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ उठाया। करीब डेढ़ घंटे बाद यात्रा पुनः मंदिर पहुंची जहां हरे रामा हरे कृष्णा सहित अनेक भजन संकीर्तन के साथ यात्रा का समापन हुआ।


