- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
दिलजीत दोसांझ की तैयारी ने जीता दिल, अंजना बोलीं- ‘उन्हें सबके डायलॉग याद रहते थे’
इम्तियाज अली की फिल्म “मैं वापस आऊंगा” सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अंजना सुखानी ने हाल ही में अपने सह-कलाकार नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।
अंजना ने बताया कि नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग देखकर उनकी आंखें हर बार नम हो जाती थीं। उन्होंने कहा, “मैं इम्तियाज अली से कहती थी कि जब भी नसीर सर अभिनय करते थे, मेरी आंखों में आंसू आ जाते थे। उनकी परफॉर्मेंस इतनी शानदार होती थी कि उसे देखकर दिल भर आता था। फिल्म में जब सब कुछ एक साथ दिखता है, तो वह और भी भावुक कर देता है। उन्हें अभिनय करते देखना किसी लाइव मास्टरक्लास से कम नहीं था। सेट पर मौजूद सभी कलाकारों के लिए यह सीखने जैसा अनुभव था। खासकर उनकी आंखों के भाव मुझे हर बार भावुक कर देते थे।”
दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए अंजना ने कहा, “दिलजीत बहुत सहज, ईमानदार और मेहनती कलाकार हैं। उनकी आंखों में सच्चाई दिखाई देती है, जो उनके अभिनय में भी झलकती है। वह अपने काम की पूरी तैयारी करके आते हैं। उन्हें सिर्फ अपने ही नहीं, बल्कि दूसरे कलाकारों के संवाद भी याद रहते थे। एक बार मैं अपना डायलॉग भूल गई थी और चुप हो गई, तब उन्होंने तुरंत मुझे मेरी लाइन याद दिलाई। इससे पता चलता है कि वह कितनी अच्छी तैयारी करते हैं।”
बिरला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित “मैं वापस आऊंगा” प्रेम, पहचान और अपनेपन जैसे भावनात्मक विषयों को विभाजन (पार्टिशन) की पृष्ठभूमि में दिखाती है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से अच्छा प्यार पा रही है।


