- JSW MG Motor India ने 2026 HECTOR STORM Series लॉन्च की
- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
पीएनबी की एफसीएनआर (बी) जमा पर प्रति वर्ष 6.60% तक की आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश
नई दिल्ली, 19 जून 2026: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) [एफसीएनआर (बी)] जमा खातों पर और अधिक आकर्षक ब्याज दरों की घोषणा की है, जिससे अनिवासी भारतीय अपनी कमाई के अनुसार विदेशी मुद्रा में ही अपनी बचत बढ़ा सकेंगे, साथ ही उन्हें प्रतिस्पर्धी रिटर्न और पूरी तरह से पैसा स्वदेश भेजने की सुविधा भी मिलेगी।
एफसीएनआर (बी) जमा योजना के अंतर्गत, ग्राहक पांच साल तक की अवधि की जमा राशि पर प्रति वर्ष 6.60% तक की ब्याज दरें अर्जित कर सकते हैं। यह योजना प्रमुख विदेशी मुद्राओं में उपलब्ध है, जिनमें यूएस डॉलर, ब्रिटिश पाउंड, यूरो, कैनेडियन डॉलर और ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (एयूडी) शामिल हैं।
संशोधित ब्याज दरें इस प्रकार हैं:
मुद्रा एक मिलियन से कम एक मिलियन व उससे अधिक
यूएसडी 6.50% तक प्रति वर्ष 6.60% प्रति वर्ष तक
जीबीपी 6.50%तक प्रति वर्ष तक 6.60% प्रति वर्ष तक
यूरो 4.95% प्रति वर्ष तक 5.05% प्रति वर्ष तक
सीएडी 4.90% प्रति वर्ष तक. 5.00% प्रति वर्ष तक
एयूडी 5.50% प्रति वर्ष तक 5.60% प्रति वर्ष तक
*नियम व शर्तें लागू
पीएनबी की एफसीएनआर (बी) जमा योजना मुख्यत: कई लाभ भी प्रदान करती है, जिसमें एक वर्ष की लॉक-इन अवधि और मूलधन एवं ब्याज दोनों का पूर्ण प्रत्यावर्तन शामिल है। यह उन अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए एक आकर्षक निवेश विकल्प बनाता है जो अपनी विदेशी कमाई के प्रबंधन में लचीलापन बनाए रखने के साथ-साथ स्थिर रिटर्न पाना चाहते हैं।
अधिक जानकारी के लिए, ग्राहक पीएनबी एनआरआई सेल दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं, या pnb.bank.in पर लॉग ऑन कर सकते हैं, या nri@pnb.bank.in पर एनआरआई सेल से संपर्क कर सकते हैं।


