- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
दिनेश शाहरा द्वारा लिखित पुस्तक सिंप्लीसिटी एंड विज्डम का विमोचन
स्वामी प्रज्ञानानंदजी को समर्पित पुस्तक – सिंप्लीसिटी एंड विज्डम का इंदौर में हुआ लोकार्पण
इंदौर. प्रसिद्ध उद्योगपति और लोकपरोपकारी श्री दिनेश शाहरा की पुस्तक, ‘सिंप्लीसिटी एंड विजडम’ का आज इंदौर में विमोचन हुआ। यह पुस्तक प्रख्यात वेदांती स्वर्गीय स्वामी प्रज्ञानानंदजी को समर्पित है।
इस पुस्तक को औपचारिक रूप से ओमानंद योगाश्रम के प्रमुख स्वामी ओमानंद सरस्वती द्वारा लॉन्च किया गया था। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार, लेखक, खेल कमेंटेटेर पद्मश्री सुशील दोषी के साथ-साथ शाहरा परिवार के लोग भी उपस्थित थे।
यह पुस्तक मुख्य रूप से समग्र और सुखी जीवन जीने के लिए संत ज्ञान और मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से लिखी गई है।
उन्होंने कहा, “मैं इसे भारत के पारंपरिक ज्ञान को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल का हिस्सा बनाना चाहता हूं।”
स्वामी ओमानंद जी ने कहा, “वेदान्तिक विचार आपकी वास्तविक क्षमता को खोजने के लिए जीवन में ‘आगे बढ़ने’ की आवश्यकता को दोहराते हैं। वेदांत का ज्ञान जीवन की सबसे जटिल चुनौतियों को भी सरल बना सकता है।
सादगी और बुद्धिमत्ता हमारे दिन-प्रतिदिन के जीवन की जटिल भावनात्मक चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के उद्देश्य को पूरा कर सकती है।”
विमोचन के मौके पर, प्रख्यात उद्योगपति और लोकपरोपकारी श्री दिनेश शाहरा ने कहा, “स्वर्गीय गुरु स्वामी प्रज्ञानानंद जी जैसे आध्यात्मिक गुरुओं की बुद्धिमत्ता संपूर्ण मानवता के लिए विरासत है।
मैं, इस पुस्तक के माध्यम से इसे सार्वजनिक स्थान पर लाने का माध्यम बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस पुस्तक के माध्यम से मेरा उद्देश्य वैदिक ज्ञान को बढ़ावा देने में मदद करना है और इस तरह जीवन की सबसे जटिल चुनौतियों को आसान बनाना है।”


