- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
हिना खान और रॉकी जायसवाल होंगे नच बलिये की पहली जोड़ी
स्टारप्लस अपने एक सबसे अधिक रेटिंग वाले रियलिटी शो ‘नच बलिये’ के साथ जल्द ही आपके टीवी स्क्रीन्स पर वापस लौटेगा। इस सीजन में कई नई जोडि़यां नजर आयेंगी। यह शो दर्शकों की पसंदीदा जोडि़यों के परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिये मशहूर रहा है।
इस शो में हर सप्ताह प्रतियोगियों का अलग-अलग डांस फॉर्म देखने को मिलता है। इस बार इस शो में जोडि़यों के अलावा भी कुछ होगा, जो दर्शकों को रोमांचित करेगा।
हिना खान और उनके प्रेमी रॉकी जायसवाल नच बलिये 9 की पहली जोड़ी होंगे और वे दिल से डांस करने के लिये तैयार हैं। हिना खान और रॉकी जायसवाल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे और उसके बाद रॉकी ने नेशनल टेलीविजन पर उन्हें प्रोपोज किया था।
हिना खान अब एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी के’ में काम कर रही हैं और इस शो के लिये जरूरी अपनी अदायें एवं शरारत दिखा रही हैं।
नच बलिये ने आठ सीजन सफलतापूर्वक पूरे किये हैं और शो के निर्माता शो के 9वें सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। इस शो में मशहूर सेलिब्रिटी जोडि़यां और बॉलीवुड की चर्चित हस्तियां जजेज के रूप में नजर आयेंगे।
हिना और रॉकी की बेहतरीन केमिस्ट्री को देखने के लिये बने रहिये और देखते रहिये ‘नच बलिये 9’, जोकि अप्रैल में रिलीज होने के लिए तैयार है।


