- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
निर्देशक आदित्य सुहास जांभळे ने ‘आर्टिकल 370’ के बारे में साझा की कुछ खास बातें – सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक मनोरंजक कहानी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक आदित्य सुहास जांभळे ने अपनी आगामी पोलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के बारे में कुछ खास बातें साझा की जिसमें यामी गौतम एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आ रही हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है , फिल्म में कुछ ख़ुफ़िया ऑपरेशन को बखूबी दर्शाया गया है। यह एक ऐसी कहानी है जिसके कोई जानना चाहता है।
आदित्य इस बात पर ज़ोर देते हैं कि ” एक भारत ” को क्रिएट किये जाने के उनके विश्वास को आर्टिकल 370 में दर्शाया गया है , आपको बता दें कि आर्टिकल 370 , 2019 में हटाया गया था। उनका दावा है कि फिल्म में दिखाया गया गुप्त ऑपरेशन कहानी को और भी शक्तिशाली बनाता है।
जांभळे बताते हैं इस फिल्म की नींव ‘बारामूला’ की शूटिंग के दौरान पड़ी थी। संवेदनशील विषयों को संभालने की जांभळे की क्षमता को देख निर्माता आदित्य धर ने आर्टिकल 370 बनाने का निर्णय लिया। जांभळे कश्मीर में अपने शूटिंग के अनुभव को साझा करते हुए बताते हैं कि टूरिस्म क्षेत्र में काफी बदलाव हुआ है , फिल्म निर्माण के लिए भी काफी मददगार हुआ है।
निर्माता आदित्य धर के विश्वास से आश्वस्त होकर, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता ने स्थानीय अधिकारियों और निवासियों के सहयोग से, श्रीनगर शहर सहित अप्रचलित स्थानों में ‘अनुच्छेद 370’ के सीन्स शूट किया।
जैसा कि यह फिल्म, आर्टिकल 370 को निरस्त करने के विषय पर प्रकाश डालती है, वर्तमान सरकार द्वारा लिए गए उनके इस कदम को उनकी बड़ी जीत मानी जा रही है और अब इलेक्शन के इस माहौल में फिल्म के बैलेंस्ड पेर्स्पेक्टिव पर सवाल उठाया जा रहा है “आर्टिकल 370 स्थानीय कश्मीरी लोगों की भावना से संबंधित है। ज़मीनी स्तर पर, इसने डल झील पर शिकारे पर सामान बेचने वाले एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित किया है।” वह एकता की एक शक्तिशाली कहानी को चित्रित करते हुए, सबसे अधिक सैन्यीकृत क्षेत्र को सामान्य बनाने वाले आकर्षक गुप्त ऑपरेशन पर फिल्म के फोकस पर जोर देते हैं।
चुनावी साल में फिल्म की रिलीज के बारे में जांभळे कहते हैं, ” हमारा इरादा नेक है , फिल्म इस बात को दोहरात है कि भारत एक है, लोग हमें कहते हैं कि यह फिल्म इलेक्शन के लिए बनाया गया है , और हम उन्हें कहते हैं कि आप इस फिल्म को देखिये। बतौर फिल्ममेकर मैं अपनी राय रखना चाहता हूँ। मैं आर्टिकल 370 को निरर्थक बनाए जाने और एक भारत बनाने के फैसले का समर्थन करता हूं। जब तक मैं इसमें विश्वास नहीं करता, मैं इसे नहीं बना सकता।”
‘आर्टिकल 370’ 23 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है, जो दर्शकों को एक विचारोत्तेजक और दिलचस्प सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी।


