- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आर्टिकल 370 के निर्माता – जियो स्टूडियोज और आदित्य धर सिनेमा लवर्स डे के लिए की एक विशेष घोषणा – फिल्म के ओपनिंग डे पर सिर्फ 99 रुपयों की होंगी टिकट
जियो स्टूडियोज और आदित्य धर द्वारा निर्मित और आदित्य जांभळे द्वारा निर्देशित यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 बड़े परदे पर 23 फरवरी 2024 को रिलीज़ होने पूरी तरह तैयार है । सिनेमा लवर्स डे को अनोखे तरीके से सेलिब्रेट कर रहे हैं , फिल्म निर्माताओं ने सिनेमा चैन के साथ पार्टनरशिप कर ली है , और अब सिनेमा लवर्स के लिए फिल्म का टिकट सिर्फ 99 में उपलब्ध होगा।
यामी गौतम, प्रिया मणि, अरुण गोविल और वैभव तत्ववादी अभिनीत, पोलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है । फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कश्मीर में हुई है। यह फिल्म, आर्टिकल 370 को निरस्त करने के इर्द-गिर्द घूमती है, इस फिल्म में यामी एक्शन से भरपूर अवतार में नज़र आ रही हैं जो एक इंटेलिजेंस ऑफिसर ज़ूनी की भूमिका निभा रही हैं।
जियो स्टूडियोज़ और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के मेकर की ओर से, आर्टिकल 370 एक हाई ऑक्टेन एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें अभिनेत्री यामी गौतम अहम भूमिका में नज़र आ रही हैं और इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जांभले ने किया है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।


