- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
लोगों को गुड़-चना बांटा और रक्त की कमी को नजरअंदाज न करने की दी सलाह
एडवांस होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एवं वेलफेयर सोसायटी तथा आयुष मेडिकल वेलफेयर के तत्वावधान में किया जा रहा है आठ दिवसीय आयोजन
तीसरे दिन राजमोहल्ला क्षेत्र में किया भ्रमण, डॉ. एके द्विवेदी के नेतृत्व में डॉक्टर्स की टीम भी साथ रही
इंदौर। एडवांस होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एवं वेलफेयर सोसायटी तथा आयुष मेडिकल वेलफेयर के तत्वावधान में आज केन्द्रीय होम्योपैथिक अनुसन्धान परिषद्, आयुष मंत्रालय भारत सरकार में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा एनीमिया जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में एनीमिया जागरूकता रथ भ्रमण करता है। इस दौरान डॉ. द्विवेदी के साथ उनके डॉक्टर्स की टीम रहती है जो लोगों को रक्त की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताती है और रक्त की कमी को नजरअंदाज न करने की सलाह देती है।
एनीमिया जागरूकता सप्ताह के तहत मंगलवार को एनीमिया जागरूक रथ राजमोहल्ला क्षेत्र में पहुंचा। यहां अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, भाजपा महिला मोर्चा इंदौर की अध्यक्ष शैलजा मिश्रा व भाजपा महिला मोर्चा इंदौर की महामंत्री व पार्षद कंचन गिदवानी थे। प्रारंभ में डॉ. द्विवेदी ने कहा कि खानपान के महत्व को नहीं समझने और फास्ट फूड के अधिक सेवन से व्यक्ति को जरूरी पौष्टिक आहार नहीं मिल पाते हैं। जिससे रक्त की कमी (एनीमिया) के चलते मरीजों को सिकल सेल, थैलेसेमिया, अप्लास्टिक एनीमिया सहित तरह-तरह की गंभीर बीमारियों के साथ ब्लीडिंग डिस्सोर्डर्स आदि अनेक प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसीलिए लोगों में खानपान के महत्व को समझाने के उद्देश्य से एनीमिया जागरूक रथ चलाया जा रहा है।
अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में रक्त की कमी और एनीमिया के प्रति लोगों को जागरूक होने की बात कही। साथ ही डॉ. द्विवेदी द्वारा शहर में चलाए जा रहे एनीमिया जागरूक रथ की प्रशंसा की। रथ के भ्रमण के दौरान डॉ. द्विवेदी यहां मार्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों से मिले और उन्हें अच्छे और पौष्टिक आहार लेने के बारे में जानकारी दी। साथ ही उम्र के इस दौर में खून की कमी ना हो इसके लिए जरूरी आहार रोजना के खानपान में शामिल करने की सलाह दी।
इसके बाद एनीमिया जागरूकता रथ बड़ा गणपति, पिलियाखाल, रामचंद्रनगर, कालानीनगर, एयरपोर्ट रोड, अंजनीनगर, 60 फीट रोड, वैंकटेशनगर सहित आसपास बस्तियों व क्षेत्रों में पहुंचा। जहां लोगों को रक्त की कमी (एनीमिया), सिकल सेल, अप्लास्टिक एनीमिया आदि से बचाव के बारे में बताते हुए खून की कमी को दूर करने के लिए गुड़-चना, गरम दूध (हल्दी के साथ), गाजर, चुकुंदर इत्यादि का सेवन करने की सलाह दी और जरूरी खाद्य पदार्थों की सूची का पैम्पलेट भी लोगों में वितरित किया गया। लोगों को गुड़-चुना भी बांटा गया। रथ के साथ डॉ. एके द्विवेदी के नेतृत्व में डॉ. विवेक शर्मा व मेडिकल स्टूडेंट्स आदि भी भ्रमण कर रहे हैं। एनीमिया जागरूकता रथ 5 मार्च तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचेगा।


