- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
99.2 प्रतिशत प्राप्त कर दिव्यजोत साहनी बनी इंदौर टॉपर
99 प्रतिशत के साथ सिटी टॉपर रही लिची शर्मा, बतूल कमरी सेकंड टॉपर
इंदौर. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं के रिजल्ट गुरुवार दोपहर को जारी किए. 12वीं के नतीजों में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. इंदौर जिला महू की आर्मी पब्लिक स्कूल की विषय ह्यूमानिटी की दिव्यजोत साहनी ने 99. 2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंदौर के महू में टॉप किया. जबकि शहर की सिका स्कूल की कॉमर्स स्टूडेंट लिची शर्मा ने 99 प्रतिशत के साथ शहर में दूसरें स्थान पर रही. दिव्यजोत को तीन विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए. पिता आर्मी में कर्नल है। वहीं क्वीन कॉलेज की बतूल कमरी ने 98.2 प्रतिशत के शहर में तीसरा स्थान प्राप्त किया.
उल्लेखनीय है कि चुनाव के कारण इस बार सीबीएसई की परीक्षाएं जल्दी हुई थीं। कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को 15 अप्रैल तक खत्म कर लिया गया था। इस साल 12वीं परीक्षा में कुल 12.87 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 83.4 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा पास हुए, सीबीएसई ने बताया कि पहली बार परीक्षा खत्म होने के 28 दिन बाद नतीजे घोषित किए गए हैं. 12वीं के नतीजों में लगातार 5वीं बार लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है. बोर्ड की परीक्षा में 2014 के बाद से लगातार 5वें साल लड़कियां टॉपर हैं.
गुरुवार को रिजल्ट आने का पालक और स्टूडेंट्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रिजल्ट घोषित होने के बाद जो पास हुए उनके चेहरे पर खुशियां छा गई. वहीं जिन्हें अपेक्षा अनुरूप परिणाम नहीं मिले वे जरूर कुछ मायूस हुए. परिणाम जानने के बाद दिनभर हर स्कूल में टॉपर की लिस्ट खोजी जा रही थी, जैसे ही पूरी लिस्ट किलीयर हुई, वैसे ही स्कूल में खुशियां छा गई. सफलता का जश्न शिक्षकों ने बच्चों के साथ ढोल-ढमाकों के साथ मनाया.
रोज करती थी रिवाइज

महू आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्यजोत साहनी ने 99.2 प्रतिशत हासिल कर इंदौर जिले में टॉप किया है. दिव्यजोत ह्यूमानिटी विषय की छात्रा है. उन्हें हिस्ट्री, साइकॉलोजी, जोग्राफी में 100 अंक, पॉलिटिकल साइंस में 99 और इंग्लिश में 97 अंक मिले हैं. दिव्यजोत के पिता कर्नल हरजोत साहनी आर्मी में है. दिव्यजोत ने बताया कि मैंने पिता से टाइम मैनेजमेंट सिखा है और यही टाइम मैनेजमेंट पढ़ाई में काम आया. साथ ही स्कूल में जो पढ़ाया जाता था उसे घर आकर रोज रिवाइज करती थी. ऐसा कारण सभी विषयों पर ध्यान ध्यान दे पाई. इसके अलावातनाव दूर करने के लिए साइकलिंग और वॉक करती थी. मेरी सफलता का श्रेय पेरेंटस को जाता है.
लिची रही दूसरे स्थान पर
शहर के सिका स्कूल की कॉमर्स स्टूडेंट लिची शर्मा ने 99 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। उन्होंने बिजनेस स्टडी में 100, इकोनॉमिक्स में 100, मैथ्स में 98, इंग्लिश में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. इसके साथ ही शहर की बतूल कमरी 98.2प्रतिशत के साथ सेकंड टॉपर रही हैं. उन्होंने कॉमर्स में 100, मैथ्स में 100, बिजनेस स्टडी में 100, इंग्लिश में 98, मैथ्स में 95, फिजिकल एजुकेशन में 98 और अकाउंट्स में 92 अंक हासिल किए हैं. बतूल ने बताया कि मैंने परीक्षा के लिए पिछले 10 साल के पेपर सॉल्व किए थे. वीक पॉइंट्स पर ज्यादा फोकस किया, परिवार के कार्यक्रमों में ज्यादा भागीदारी नहीं की, पढ़ाई पर ही ध्यान दिया. पिता मुजफ्फर हुसैन रियल स्टेट का काम करते हैं.


