- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
डेली कॉलेज बिज़नेस स्कूल द्वारा दीवाली उत्सव का आयोजन
डेली कॉलेज बिज़नेस स्कूल द्वारा आज दीवाली उत्सव का आयोजन किया गया। दीवाली उत्सव के दौरान अलग अलग थीम ओर कार्यक्रमो के दौरान यहां की बच्चों ने भरपूर मनोरंजन किया।
पहले कार्यक्रम के एक रामायण आधारित प्रश्नावली तैयार की गई थी जिसमे सभी को उत्तर देना था, मसलन राम ने जो धनुष पर प्रत्यक्षा चढ़ाई थी उसका नाम क्या था। सभी ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सार्थक गर्ग ने सबसे ज्यादा सही उत्तर दिए और पुरस्कार जीता।
दूसरे कार्यक्रम में दिया मेकिंग, रंगोली ओर जोर आजमाइश या पंजा लड़ाना था जिसमे लड़कियों ने भी पूरे मन से भाग लिया और आकर्षक पुरस्कार जीते। रंगोली में यश ककीरदे प्रथम ओर आकांक्षा बिहानी द्वितीय रही। जोर आजमाइश में कलश परमार, वासु अग्रवाल, हर्षिता जाट ओर श्वेता दुबे ने पुरस्कार जीता।

आज के दीवाली उत्सव का मुख्य आकर्षण था बॉलीवुड टशन, जिसमे सभी विद्यार्थी अपनी ओर से बॉलीवुड सेलिब्रिटी की वेशभूषा में पधारे थे, जिस सेलेब्रिटी की वेशभूषा थी डॉयलोग भी उसी का बोलना था। कोई मिस्टर इंडिया का अनिल कपूर बना था तो कोई गंगू बाई काठियावाड़ी, कोई मुन्ना भाई और सर्किट बना था तो कोई आनंद का डॉक्टर था तो कोई अमिताभ बच्चन। सभी ने बखूबी अपने अपने संवाद बोले और आकर्षक पुरष्कार जीते।
अंतिम कार्यक्रम रेम्प वाक था जिसमे स्टाफ ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर थे पूजा सेठी ओर निवेदिता पांडे। उनका साथ दिया अवनी मेहता, आकांक्षा बिहानी, देवाक्षु श्रीवास्तव ओर तान्या सोनी। डाइरेक्टर डॉ रिंकू जोशी, डीन ओमसिंह चौहान और स्टाफ ने सभी को दीवाली की शुभकामनाये दी।


