- गोवा में डॉ. ए.के. द्विवेदी की पुस्तक ‘कैंसर में होम्योपैथी’ का विमोचन
- Power, Purpose & 75 Women Achievers: Nivedita Basu’s Self-Made Woman Awards Make a Grand Delhi & North Debut
- आईआईएम इंदौर ने मनाया 30वां स्थापना दिवस
- IIM Indore Marks 30 Years of Excellence, Impact, and Institution-Building
- पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
डॉ. ए. के. द्विवेदी HMAI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में नियुक्त
होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में इंदौर को मिली नई पहचान
इंदौर. होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (HMAI) की मध्यप्रदेश राज्य शाखा की वार्षिक चुनावी बैठक जबलपुर में ३ अगस्त को सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ चिकित्सकों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में सर्वसम्मति से इंदौर के सुप्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ए. के. द्विवेदी को HMAI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (NEC) का सदस्य घोषित किया गया। यह चयन न केवल इंदौर के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समस्त होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक उपलब्धि है।
इस अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया:
• प्रांतीय अध्यक्ष: डॉ. आर. के. गुप्ता
• प्रांतीय उपाध्यक्ष: डॉ. बी. एल. मौर्य एवं डॉ. प्रवीण मल्होत्रा
• महासचिव: डॉ. अवधेश भट्ट
• कोषाध्यक्ष: डॉ. विजय सिंह यादव
• सह सचिव: डॉ. दीप्ति लहारिया
साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (NEC) के लिए मध्यप्रदेश से जिन सदस्यों को चुना गया, वे हैं:
• डॉ. आर. के. चतुर्वेदी
• डॉ. सुनील मिश्रा
• डॉ. ए. के. द्विवेदी (इंदौर)
बैठक की अध्यक्षता वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आर. के. चतुर्वेदी ने की, जबकि महासचिव डॉ. प्रवीण मल्होत्रा एवं वरिष्ठ सदस्य डॉ. सुनील मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
HMAI अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं भविष्य में होम्योपैथी चिकित्सा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की आशा व्यक्त की।


