- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
सच्ची आज़ादी तब, जब हर बच्चा पढ़े, हर बेटी सुरक्षित हो” – डॉ. ए.के. द्विवेदी
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में लिया स्वच्छ, सशक्त और ईमानदार भारत के निर्माण का संकल्प
इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि कुलगुरु श्री राकेश सिंघाई जी एवं विशेष आमंत्रित अतिथि श्रीमती ज्योति सिंघाई जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने कहा —
“आज हम आज़ाद हैं, खुली हवा में साँस लेते हैं, अपनी बात खुलकर कह सकते हैं… लेकिन सच्ची आज़ादी तब होगी, जब देश का हर बच्चा पढ़ेगा, हर बेटी सुरक्षित होगी, जब भ्रष्टाचार की जगह ईमानदारी का झंडा लहराएगा, और जब हम सब ‘हमारा भारत’ कहकर गर्व महसूस करेंगे। हमारी स्वतंत्रता से लोग प्रेरणा लेंगे और किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।”
उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब संकल्प लें — अपने कर्तव्य को नहीं भूलेंगे, अपने देश को स्वच्छ, सशक्त और सम्मानित बनाएँगे, और तिरंगे की शान को कभी झुकने नहीं देंगे।
कार्यक्रम में कुलसचिव श्री प्रज्ज्वल खरे जी, कार्यपरिषद सदस्य डॉ. वैशाली वायकर जी सहित समस्त उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूँज उठा।
कुलगुरु श्री राकेश सिंघाई जी और कुलसचिव श्री प्रज्ज्वल खरे जी ने भी अत्यंत प्रेरक उद्बोधन देकर सभी को राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।


