- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
इंदौर। ऑल इंडिया रेडियो इंदौर के विविध भारती FM 101.6 एवं न्यूज़ ऑन AIR पर प्रसारित लोकप्रिय स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘हेलो डॉक्टर’ में प्रोफेसर डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रश्नों का सरल, रोचक और वैज्ञानिक तरीके से समाधान सुझाया।
कार्यक्रम की प्रस्तुति मुकाम सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें मध्यप्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों से भी श्रोताओं ने फोन कर अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे।
श्रोताओं ने सर्दी-जुकाम, एलर्जी, खांसी एवं श्वसन रोग, डेंगू, चिकनगुनिया, जोड़ों के दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, एंकाइलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस, पैरों में दर्द एवं सूजन सहित अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े सवाल पूछे।
इसके अलावा एनीमिया के विभिन्न प्रकार, पाइल्स, फिशर, फिस्टुला और त्वचा रोगों से संबंधित प्रश्न भी कार्यक्रम में पूछे गए। डॉ. द्विवेदी ने इन सवालों के जवाब देते हुए रोगों के संभावित कारणों, लक्षणों, आवश्यक सावधानियों और चिकित्सकीय जांच के महत्व को सरल भाषा में समझाया।
मानसून में बीमारी से डरना नहीं, संभलना जरूरी
मानसून के दौरान होने वाली मौसमी बीमारियों और संक्रमणों पर चर्चा करते हुए डॉ. द्विवेदी ने कहा कि बीमारी को लेकर अनावश्यक भयभीत होने के बजाय सावधानी बरतना, समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाना जरूरी है।
उन्होंने श्रोताओं को बिना चिकित्सकीय सलाह के स्वयं दवाओं का सेवन न करने तथा आवश्यकता होने पर समय पर चिकित्सकीय जांच कराने की सलाह दी।
डेंगू जैसे रोगों में समय पर जांच एवं चिकित्सकीय निगरानी, जबकि एनीमिया एवं अन्य रक्त संबंधी विकारों में आवश्यक रक्त जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय मार्गदर्शन के महत्व पर भी चर्चा की गई।
देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े श्रोता
कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों से श्रोताओं के प्रश्न आने से यह स्वास्थ्य संवाद केवल इंदौर या मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रेडियो के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों तक स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश पहुंचा।
डॉ. ए.के. द्विवेदी ने कहा कि रेडियो आज भी स्वास्थ्य शिक्षा और जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम है। सरल भाषा में सही जानकारी लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
कार्यक्रम के पश्चात डॉ. ए.के. द्विवेदी ने मुकाम सिंह चौहान जी को अपनी पुस्तक ‘एनीमिया के लिए होम्योपैथी’ भेंट की। यह पुस्तक एनीमिया एवं रक्त स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उनके निरंतर प्रयास का हिस्सा है।
स्वास्थ्य जागरूकता, सही जानकारी और समय पर चिकित्सकीय परामर्श—बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।


