- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
इंदौर में आयुष विवि की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री से डॉ. द्विवेदी ने चर्चा की
इंदौर। मध्यप्रदेश में जल्द ही आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा। आयुष मंत्रालय मध्यप्रदेश संचालनालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर आयुष विवि शुरू किए जाने की पुष्टि कर दी है
। इसी संबंध में इंदौर में आयुष विवि प्रारंभ करने से संबंधित पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपते हुए डॉ द्विवेदी ने निवेदन भी किया। डॉ द्विवेदी की बात को इंदौर महापौर पुष्ययमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री से दोहराई। उक्त जानकारी भारत शासन के आयुष मंत्रालय की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने दी।
सांसद, महापौर एवं मंत्री और विधायक भी प्रयासरत है। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि इंदौर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना करने के संबंध में आज इंदौर सांसद शंकर लालवानी के घर पर मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन भी दिया कि वे इस प्रकरण को दिखवाएँगे की यह कार्य कैसे संभव हो सकेगा।


