- From Medha Rana to Sara Arjun: The New Generation of Bollywood Stars Making Their Mark
- बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!
- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के 8वें राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में एआई के युग में सत्य और जवाबदेही का आह्वान
- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
सिकल सेल एनीमिया मरीजों के बीच पहुंचे डॉ. द्विवेदी, जांच कर मरीजों को नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा का किया वितरण
महू तहसील के ग्राम बड़गोंदा में लगाया कैंप नि:शुल्क रक्त जांच एवं होमयोपैथिक दवाईयों का वितरण किया
इंदौर। विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन तथा एडवांस्ड होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय आयोजन किया गया। दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन सोमवार को महू तहसील के ग्राम बड़गोंदा में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए कैंप लगाया गया। सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों के बीच पहुंचे केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद भारत सरकार के सदस्य व वरिष्ट होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एके द्विवेदी ने हर उम्र के मरीजों की जांच कर उन्हें होम्योपैथिक दवा का वितरण किया।
ग्राम बड़गोंदा में कैंप की शुरुआत सुबह 10 बजे बडगोंदा थाने के पास स्थित परिसर में हुई। कैंप को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं कैंप में पहुंची। इस दौरान डॉ. द्विवेदी ने एक-एक कर सभी से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान प्रामथिक जांच कर सभी को नि:शुल्क होम्योपैथिक दवाई का वितरण भी किया। साथ ही खान-पान की जानकारी देते हुए कहा कि दैनिक भोजन में गुड, भुना चना (देशी), अनार, पालक, पपीता, पिंड खजूर, सत्तू, आंवला का मुरब्बा चुकंदर, सेब आदि का सेवन करने की सलाह दी और कहा कि इनका नियमित सेवन करने से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती।

कैंप के दौरान सभी की नि:शुल्क रक्त जांच भी की गई। इस दौरान कुछ महिला एवं पुरुषों ने दैनिक कार्यों के दौरान कमर दर्द, घूटने में दर्द, एलर्जी आदि की शिकायत भी बताई तो डॉ. द्विवेदी ने उन्हें होम्योपैथिक दवा दी। कैंप के दौरान बड़गोंदा ग्राम पंचायत के सरपंच घनश्याम जी, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता नागदिया (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोदरिया), कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर बडगोंदा मीना जायसवाल, आशा दीदी साधना चौहान, अलका रॉय, सीमा दावे, सुनीता गुहदिया, एलएचवी रामकन्या काश्यप, आशा सहीयोगीनी हेमलता शर्मा, रितू यादव, आशा कार्यकर्ता आशापुरा ने सहोयग दिया। वहीं राकेश यादव, दीपक उपाध्याय, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. जितेंद्र पूरी आदि ने कैंप में पहुंचे मरीजों की जांच में सहयोग किया। बड़गोंदा ग्राम में सिकल सेल मरीजों के लिए कैंप लगाए जाने पर स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों ने डॉ. एके द्विवेदी का धन्यवाद भी दिया और आगे भी कैंप लगाने के लिए आग्रह किया।


