- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
50 छात्रों को 12 लाख रुपए की शिक्षा सहायता राशि
इंदौर, 12 अगस्त। अग्रसेन महासभा द्वारा गत 27 वर्षों से चलाए जा रहे शिक्षा सहयोग अभियान के तहत आज संतोष सभागृह में सहायक आयकर आयुक्त नरेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी के विशेष आतिथ्य में समाज के 150 विद्यार्थियों को 12 लाख रू. की छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया। इसी तरह सीए की परीक्षा में सारे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली साक्षी ऐरन का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम संयोजक प्रेमचंद गोयल एवं एस.एन. गोयल के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष ऐसे प्रतिभावान बच्चों को खोजकर शिक्षा के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है जो आर्थिक अभाव के चलते अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। महासभा के जगदीश बाबाश्री के सहयोग से पिछले सप्ताह एक सरकारी कन्या विद्यालय में भी शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया है।
आज के समारोह में महासभा के अध्यक्ष राजेश बंसल एवं सचिव एस.एन. गोयल ने प्रारंभ में इस योजना की जानकारी दी और मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि नरेश अग्रवाल ने महासभा के इस सेवा संकल्प की खुले मन से प्रशंसा की और कहा कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर हम एक मजबूत समाज और राष्ट्र की आधारशिला रख रहे हैं। कार्यक्रम में पी.डी. अग्रवाल कान्ट्रेक्टर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।


