- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
गोबर से बने उत्पादों की कार्यशाला में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद
इंदौर. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लोक संस्कृति मंच के आत्मनिर्भर भारत प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं के लिए गोबर से बनी सामग्री एवं कलाकृति की कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. इस कार्यशाला में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी और राजकोट के पूर्व सांसद वल्लभभाई कथीरिया भी पहुंचे.
सांसद लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के आह्वान के तहत बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है. कार्यशाला की प्रशिक्षक एकता मेहता ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करना है. साथ ही महिलाओं को गोबर विभिन्न वस्तुएं एवं कलाकृति बनाना सिखाया जाएगा.
वहीं गौवंश मंथन, दिल्ली की अध्यक्ष मोनिका अरोड़ा ने कहा कि इस कार्यशाला से ना सिर्फ महिलाएं आत्मनिर्भर होगी बल्कि गौमाता की सेवा भी होगी. कार्यक्रम का आयोजन लोक संस्कृति मंच के आत्मनिर्भर भारत प्रशिक्षण केंद्र और काऊ प्रोडक्ट एसोसिएशन ने मिलकर किया. इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर साध्वी शिवांगिनी गिरी, लोक संस्कृति मंच के दीपक लवंगड़े, सतीश शर्मा और कमल गोस्वामी, काऊ एसोशिएशन के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता और धर्मेश जागीरदार, टीम भारत शामिल रहे.


