- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
ख्यात शिक्षाविद मनोज बाजपेई माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, इंदौर के नए प्रिंसिपल
इंदौर। एक शिक्षण संस्थान के लिए महत्वपूर्ण होता है एक अच्छे, विद्वान और काबिल नेतृत्व का साथ होना। उस व्यक्ति का नेतृत्व, जो संस्थान की जिम्मेदारियों और दायित्वों के प्रति जवाबदेह हो तथा अपनी कुशलता से शिक्षा को नए आयाम दे सके. वह नेतृत्व होता है शिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल या प्राध्यापक के हाथ में. एक प्रिंसिपल न केवल शैक्षणिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करता है बल्कि अपने अनुभव और शिक्षा से संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाये रखने में योगदान देता है.
एक अनुभवी, दक्ष, कुशल और शिक्षा के क्षेत्र में ख्यातनाम व्यक्तित्व का किसी संस्थान से जुड़ना उस संस्थान के लिए गौरव की बात होती है. ऐसा ही गौरव माउन्ट लिट्रा ज़ी स्कूल, इंदौर को भी प्राप्त होने जा रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में विगत तीन दशकों से भी अधिक समय से कार्य कर रहे श्री मनोज बाजपेई अब माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, इंदौर के नए प्रिंसिपल होंगे। श्री बाजपेई रिटायर्ड प्रिंसिपल श्री धरम वर्मा का स्थान लेंगे l
कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए प्रबंधन, टीचर्स और स्टाफ से परिचय कराने के लिए आयोजित एक सादे समारोह में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल इंदौर के सी ई ओ श्री रूपेश वर्मा ने कहा – श्री मनोज बाजपेई जी अपने साथ गहन अनुभव लेकर हमारे मार्गदर्शक बनने जा रहे हैं. माउंट लिट्रा जी स्कूल और इंडेक्स ग्रुप की अपनी एक पहचान है. मुझे आशा है कि आपकी नेतृत्व क्षमता से संस्थान एवं ग्रुप लाभान्वित होगा. इस मौके पर निवृत्तमान प्रिंसिपल श्री धरम वर्मा एवं जाने माने शिक्षाविद श्री पी.एस दीक्षित भी उपस्थित थे l
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल इंदौर के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मयंक राज सिंह भदौरिया ने स्कूल के नए प्रिंसिपल श्री मनोज बाजपेई का स्वागत करते हुए कहा – श्री मनोज बाजपेई जी का माउंट लिट्रा जी स्कूल इंदौर के साथ जुड़ना हमारे लिए गौरव का क्षण है. हम उम्मीद करते हैं कि श्री बाजपेई स्कूल के शैक्षणिक स्तर को नई उंचाइयां दिलाने के हमारे विज़न का हिस्सा बनकर लीड कर सकेंगे.
श्री मनोज बाजपेई, जिन्हें अध्ययन, अध्यापन, प्रबंधन का खासा अनुभव है और बदलते परिवेश और मौजूदा चुनौतियों के इस दौर में श्री बाजपेई माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की प्रतिबद्ध फैकल्टी तथा प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर स्कूल को नई ऊंचाइयां प्रदान करने का पूरा प्रयास करेंगे ऐसा संस्थान का विश्वास है।


