- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
शिक्षा के लिए समाज के सक्षम और संपन्न लोग बिना संकोच के आगे आएं
इंदौर। किसी जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा के लिए सहायता देने से बड़ा और कोई दान नहीं हो सकता। समाज के सक्षम और संपन्न लोगों को आगे आकर अपने आसपास के निर्धन और जरूरतमंद बच्चांे की मदद करने में संकोच नहीं करना चाहिए। आज के बच्चे ही कल के भविष्य निर्माता बन कर हमारी मदद को हमेशा याद रखेंगे और अपने जैसे अन्य बच्चों की भी मदद करने की प्रेरणा प्राप्त करेंगे।
ये विचार हैं भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास सबनानी के, जो उन्होने आज अमितेष नगर स्थित सक्खर पैलेस पर पूज्य सिंधु युवा कल्याण संगठन द्वारा शहर के 40 स्कूलों के 422 बच्चों को शिक्षण सामग्री, स्कूल बैग, अभ्यास पुस्तिकाएं एवं छात्रवृत्ति के वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
गुरूधाम मंदिर के स्वामी कमलदास उदासी के सानिध्य में पूज्य सिंधी सक्खर पंचायत के अध्यक्ष अर्जुनदास जोतवानी, प्रदेश अध्यक्ष शिवा कोटवानी, मुस्कान ग्रुप के नरेश शमानी एवं अमरलाल नारंग विशेष अतिथि थे।
प्रारंभ में संगठन के अध्यक्ष रवि छाबड़ा, संयोजक अशोक खूबानी, विनोद कटारिया दीपक माखीजा एवं प्रकाश कुकरेजा ने अतिथ्यिों का स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष रवि छाबड़ ने इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन में बताया कि संगठन द्वारा पिछले 9 वर्षों से लगातार शिक्षादान महादान अभियान के अंतर्गत सिंधी समाज के साथ ही आसपास की बस्तियों में रहने वाले 8 वीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा सहायता का क्रम जारी है।
इस वर्ष भी 210 बच्चों का चयन सिंधी समाज से एवं 212 अन्य बच्चों का चयन विभिन्न बस्तियों से किया गया । इन सभी बच्चों को अतिथियों ने जब शिक्षण सामग्री एवं स्कूल फीस तथा छात्रवृत्ति के चैक भैंट किये तो इनके पालकों के चेहरो पर खुशी की लकीरें देखने लायक थी। संचालन अशोक खूबानी ने किया और अंत मेें आभार माना नरेश फुंदवानी ने । कार्यक्रम में दयाल ठाकुर, मंघाराम वाधवानी, प्रकाश पारवानी, किशोर कोडवानी सहित बड़ी संख्या में सिंधी संगठनों सहित शहर की धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।


