- एम.टी. क्लॉथ मार्केट के ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ में दूसरे दिन भी उत्साह, डेली ड्रॉ में 51 क्रेता विजेता
- एम.टी.क्लॉथ मार्केट में पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाईल ट्रेड फेयर 2026’ का भव्य शुभारंभ
- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ का टीज़र हुआ रिलीज़ - राजस्थान से बड़े पर्दे पर एक सिनेमाई थ्रिलर के लिए हो जाइए तैयार
- Tissue Sarees to Embellished Drapes: The Many Fashion Shades of Pooja Hegde
- Dive into the Musical World of Prem Keetanu with a Special Album Launch Event Ft. the Film’s Formidable Cast, Creators and Singers
एम.टी. क्लॉथ मार्केट के ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ में दूसरे दिन भी उत्साह, डेली ड्रॉ में 51 क्रेता विजेता
इंदौर, 29 सितम्बर 2026। श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट में आयोजित पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ के दूसरे दिन भी जोरदार उत्साह देखने को मिला। देशभर से आए हजारों थोक व्यापारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी की।
इस दौरान ‘बम्पर अमृत उपहार योजना’ के दूसरे डेली ड्रॉ में 51 क्रेता व्यापारियों को विजेता घोषित कर आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। प्रमुख विजेताओं में टीवीएस स्पोर्ट्स के विजेता प्रेमराज चंपालाल, सैमसंग टैबलेट के विजेता रमेशकुमार मदनलाल, सैमसंग मोबाइल के विजेता विजेन्द्र, वाटर डिस्पेंसर के विजेता गणगौर, कपल ट्रॉली बैग के विजेता भूपेन्द्र क्लॉथ तथा इंडक्शन प्रेस के विजेता विश्वास आष्टा शामिल हैं।
डेली ड्रॉ में इंदौर सहित महू, आष्टा, खरगोन, उज्जैन, धार, ग्वालियर, देवास, दमोह, गुना सहित 20 से अधिक शहरों के व्यापारियों का चयन हुआ है, जो फेयर की व्यापक पहुंच को दर्शाता है।
व्यापारियों की सुविधा के लिए पार्किंग, निःशुल्क ई-रिक्शा और भोजन की व्यवस्था सुचारु रूप से जारी है, तथा मुख्य बम्पर ड्रॉ 7 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा जिसमें 251 उपहारों और दलालों के लिए 31 उपहारों का विशेष ड्रॉ निकाला जाएगा।


