- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर में हर पांचवां व्यक्ति डायबिटीज का मरीज
सीएचएल हॉस्पिटल में वर्ल्ड डायबिटीज वीक का शुभारंभ
इंदौर । देशभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 20 प्रतिशत लोगों को डायबिटीज की बीमारी है। इनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जिन्हें इस बीमारी के बारे में पता ही नहीं है। अकेले इंदौर में ही लगभग 8 लाख लोग डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं ।
उपरोक्त विचार सीएचएल हॉस्पिटल के चेयरमैन राजेश भार्गव, मैनेजिंग डायरेक्टर एनसी मारू, मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. संदीप जुल्का व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ श्रुति कोचर मारू ने वर्ल्ड डायबिटीज वीक के शुभारंभ के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में भारत देश डायबिटीज कैपिटल के नाम से जाना जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण यहां डायबिटीज के मरीजों की संख्या में तेजी से हो रहा इजाफा है। अनियंत्रित खानपान, एक्सर्साइज से दूरी और व्यस्त जीवन शैली के चलते लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो दूसरी कई बीमारियों को जन्म देती है । डायबिटीज के मरीजों को हार्ट, किडनी, आंखों की बीमारी आदि बड़ी तेजी से फैलती है। पूरे विश्व में हर 70 सेकेंड में एक व्यक्ति की पाँव गैंग्रीन के कारण काटा जाता है और उसका भी सबसे बड़ा कारण डायबिटीज ही है।
इस खतरनाक बीमारी के प्रति जन जागृति फैलाने के लिए सीएचएल अस्पताल अपने सामाजिक सरोकार अभियान के तहत वर्ल्ड डायबिटीज वीक आयोजित कर रहा है। 8 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले वीक के दौरान इस बीमारी के प्रति जन जागृति के लिए कई एक्टिविटी आयोजित की जाएगी।
डॉक्टर संदीप जुल्का ने बताया कि 14 नवंबर को ही वर्ल्ड डायबिटीज डे भी आ रहा है और इस बार पूरी दुनिया में यह डे एक्सेस टू डायबिटीज केयर की थीम पर मनाया जाएगा। इस वीक के दौरान 8 नवंबर से अस्पताल में रियायती दरों पर स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। 13 नवंबर को शहर के 5 मजदूर चोको पर मजदूरों के ब्लड शुगर की निशुल्क जांच की जाएगी । हेल्थ फोर्स के सदस्य यह जांच करेंगे । यह जांच चंदन नगर, कालानी नगर, मालवा मिल, खजराना आदि स्थानों पर होंगी ।
इसके साथ ही 14 नवंबर को सुबह डायबिटीज अवेयरनेस वॉक का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8ः30 बजे शुरू होने वाली यह वॉक सीएचएल अस्पताल से पलासिया चैराहे तक जाएगी और फिर वहां से वापस लौट कर आएगी । लगभग डेढ़ किलोमीटर की इस वॉक में बड़ी संख्या में डॉक्टर और मरीज डायबिटीज के प्रति जागरुक करने के लिए सड़कों पर निकलेंगे।
वॉक के तुरंत बाद अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा । जिसमें जाने-माने मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप जुल्का , ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष पोरवाल, आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर श्रुति कोचर मारु, गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्वेता मोगरा मरीज और उनके परिजनों से संवाद करेंगे और उन्हें डायबिटीज जैसी बीमारी से बचने के बारे में बताएंगे ।


