- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर में कोरोना टीके का दूसरा डोज लगाने के लिये महा-अभियान दस नवम्बर से
कलेक्टर मनीष सिंह ने ली अधिकारियों की बैठक
इंदौर। इंदौर जिले में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये लगाये जा रहे टीके का दूसरा डोज लगाने के लिये दस नवम्बर से महा-अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सभी लोगों को टीके का दूसरा डोज लगाने के लिये 30 नवम्बर 2021 की तिथि निर्धारित की गई है। जिले में टीके का दूसरा डोज लगाने के लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिये इंदौर शहर में वार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतवार कार्ययोजना बनाई जा रही है। समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को जन-आंदोलन बनाया जायेगा। शहर के प्रमुख व्यवसायिक संस्थानों, औद्योगिक संस्थानों, मदिरा की दुकानों, मंडियों, बैंकों, पेट्रोल पम्प आदि में रोका-टोको अभियान भी चलेगा। इसके तहत नागरिकों को प्रेरित किया जायेगा कि वे टीका का दूसरा डोज अवश्य लगवाये।
यह जानकारी आज यहां कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा ली गई बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर श्री पवन जैन, श्री अभय बेड़ेकर, श्री राजेश राठौर सहित स्वास्थ्य, आबकारी, मंडी, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में नर्सिंग कॉलेज के संचालकगण भी विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने टीके का दूसरा डोज लगाने के लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि आगामी 30 नवम्बर तक सभी नागरिकों को टीके का दूसरा डोज लग जाये। सभी शासकीय विभागों के कार्यालय प्रमुख यह प्रमाण-पत्र देंगे की उनके सभी कर्मचारियों तथा उनके परिजनों को टीके का दूसरा डोज लग गया है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आबकारी विभाग के अमले को निर्देश दिये कि वे लायसेंस धारी सभी मदिरा दूकानों और बार में आने वाले सभी ग्राहकों से रोका-टोकी की जाये, और उन्हें प्रोत्साहित किया जाये कि वे दूसरा डोज अवश्य लगवाये। इसी तरह की रोका-टोकी शहर की सभी प्रमुख व्यवसायिक संस्थानों, औद्योगिक संस्थानों, बैंकों और राशन की दुकानों आदि में भी की जाये।
बैठक में निर्देश दिये गये कि सभी बैंकों, औद्योगिक संस्थानों, शासकीय कार्यालयों, मंडियों तथा व्यवसायिक संस्थानों के प्रमुखों और संस्थानों को यह प्रमाण-पत्र देना होगा की उनके सभी कर्मचारियों और उनके परिजनों को टीके के दूसरा डोज लग गया है। वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके यहां आने वाले लोगों का टीकाकरण हो गया है, अगर टीकाकरण नहीं हुआ है, तो उन्हें दूसरा डोज लगाने के लिये प्रेरित किया जायेगा।
बैठक में बताया गया कि सभी धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, समाजिक संगठनों, रहवासी संगठनों, दूध विक्रेता संघ के प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों आदि के सहयोग से अभियान को जन-आंदोलन बनाया जायेगा। इनका सहयोग लेकर जागरूकता भी लाई जायेगी।
बैठक में बताया गया कि जिले में अभियान के तहत लक्ष्य पूर्ति के लिये शहर में वार्डवार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतवार कार्ययोजना बनाई गई है। सभी एसडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्ययोजना के मुताबिक कार्य कर लक्ष्य को पूरा करें। मैदानी स्तर पर नगर निगम के कर्मचारियों, आँगनवाड़ी तथा आशा कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सहयोग लेवें।
बैठक में बताया गया कि यह अभियान चार चरणों में पूरा होगा। पहला चरण दस नवम्बर 2021, दूसरा चरण, 17 नवम्बर, तीसरा चरण 24 नवम्बर तथा चौथा चरण एक दिसम्बर को होगा।


