- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
सुपरस्टार यश की ‘कजीएफ 2’ का सभी को है बेसब्री से इंतज़ार, अभिनेता के फैंस ने खुद ही बना डाला फ़िल्म का ट्रेलर!
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दर्शकों द्वारा ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ में यश के विस्मयकारी प्रदर्शन से स्तब्ध रह जाने के बाद, उनके प्रशंसक ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ में रॉकी भाई की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। दूसरे भाग के प्रति प्रत्याशा अपने चरम पर है और यह सब उनकी शानदार परफॉर्मेंस का नतीज़ा है!
यहां तक कि ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के ट्रेलर रिलीज के लिए सभी इस कदर उत्साहित है कि यश के उत्साही अखिल भारतीय प्रशंसकों ने खुद ही केजीएफ: चैप्टर 2 के लिए फैन-निर्मित ट्रेलर के विभिन्न वर्जन यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिए हैं। फैंस द्वारा बनाये गए इन ट्रेलर को भारी संख्या में देखा जा रहा है।
यश की अत्यधिक प्रभावशाली परफॉर्मेंस के कारण, केजीएफ: चैप्टर 1 को हिंदी, तमिल और कन्नड़ चैनल पर अपने सैटेलाइट प्रीमियर के दौरान अधिकतम टीआरपी प्राप्त हुई थी! यही नहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी केजीएफ: चैप्टर 1 को शानदार समीक्षा मिली थी जिसने फ़िल्म के अगले भाग के लिए सभी को अधिक प्रत्याशित कर दिया है।
अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की रिलीज की तैयारी में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और वह निश्चित रूप से अपनी आगामी फिल्म में एक अद्भुत परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है। अभिनेता अपनी शूटिंग के प्रति इतना गंभीर थे कि उन्होंने दस मिनट के दृश्य के लिए भी छह महीने के लिए ट्रेनिंग ली थी।
‘केजीएफ: चैप्टर 2’ में यश की मुख्य भूमिका के साथ अभिनेता संजय दत्त प्रतिपक्षी कलाकार की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म 2020 में रिलीज़ की जाएगी तो आप भी यश की एक ओर दमदार परफॉर्मेंस देखने के लिए तैयार हो जाइए।


