- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
3 लाख 74 हजार 906 घरों का सर्वेक्षण हुआ पूर्ण
किल कोरोना अभियान के आठवे दिन 72 हजार 19 घरों का हुआ सर्वेक्षण
इंदौर. कोरोना को समाप्त करने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रारंभ किए गए किल कोरोना अभियान के तहत आठवें दिन 72 हजार 19 घरों का सर्वेक्षण किया गया। 8 जुलाई को डेंगू के चार, मलेरिया के 100 एवं कोविड-19 के 518 संदिग्धों की पहचान हुई।
इस प्रकार एक से 8 जुलाई तक कुल 3 लाख 74 हजार 906 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। इन 8 दिनों में कुल 2 हजार 998 संदिग्धों की पहचान की गई, जिसमें कोविड-19 के 2 हजार 209, डेंगू के 10, मलेरिया के 435 तथा 344 अन्य संदिग्ध शामिल हैं।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशानुसार सर्वे का कार्य 2 हजार 831 सर्वे दलों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न दल गठित किए गए हैं। पायलट टीम घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करती है जिसके ऊपर सुपरवाइजरी अथवा सर्विलेंस टीम रहती है।
सर्वेदलों द्वारा प्रारंभिक सर्वे के बाद अब फॉलोअप राउण्ड शुरू किया जा चुका है। फॉलोअप राउण्ड भी महत्वपूर्ण है, जिसमें ऐसे व्यक्तियों का पता लगाया जा सकता है जिनमें बाद में लक्षण विकसित हुये हों।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार अपने कार्य क्षेत्र में इन दलों से लगातार संपर्क में रहते हैं। अभियान को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग मिल रहा है, साथ ही जनता भी सकारात्मक रूप से सहयोग प्रदान कर रही है।


