- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
उर्वशी रौतेला : आइए हम सब एक साथ मिलकर ‘दिल बेचारा ‘ फिल्म को दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म बनाएं
सुशांत सिंह राजपूत की लास्ट फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है , जिसे प्रसंशको की जबरदस्त सराहना मिल रही है। और फिल्म भी बहुत जल्द OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स में रिलीज़ की जाने वाली है।
लीड एक्ट्रेस संजना सांघी की यह डेब्यू फिल्म भी है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने फिल्म के प्रचार के लिए ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उर्वशी रौतेला ने भी भारी मन से सुशांत को याद करते हुए यह ट्रेलर देखा हैं और उनके लिए अपनी भावनाएं प्रकट की।
Zee5 पर 16 जुलाई को उर्वशी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री ,सुशांत की करीबी दोस्त है और चाहती है कि यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हो। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा किया और अपने सभी प्रशंसकों के लिए एक भावनात्मक संदेश लिखा,
” भावुकता के साथ फिल्म के ट्रेलर को देखा। आइए हम मिलकर इस फिल्म को दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म बनाएं। हम आपको याद करते हैं … हम आपको हमेशा प्यार करते रहेंगे …. अब भी इसे लिखने समय मेरे आंसू बह रहे है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे सुशांत …….. एक आखिरी बार …… ”, राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, जैकलीन फर्नांडीज, कार्तिक आर्यन, कृति सनोन और अन्य ने भी ट्रेलर को दिल से उनका सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है।
आपको बता दे कि ‘दिल बेचारा’ फिल्म के ट्रेलर ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है ,यह यूट्यूब पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्रेलर बन गया है । इसने एवेंजर्स : इन्फिनिटी वॉर के ट्रेलर 1 को हराया है जिसे 3.6 मिलियन लाइक्स मिले थे ।
वहीं ‘दिल बेचारा’ फिल्म के ट्रेलर को बहुत ही तेजी से सिर्फ 24 घंटों में 2 मिलियन लाइक्स मिल चुके है। ‘दिल बेचारा’ ट्रेलर वर्तमान में दुनिया भर में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला ट्रेलर बन गया है, जिसे अब तक 5.8 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। और इसे 28 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।


