- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
संकट में दी गई यह सुविधा मील का पत्थर साबित होगी: मंत्री श्री सिलावट
एसबीआई ने सीएसआर फंड के तहत उपलब्ध कराए 32 लाख रुपए से अधिक के स्वास्थ्य संबंधी उपकरण*
इंदौर. कोरोना संकट के समय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने समाज के प्रति दायित्व को निभाते हुए विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी उपकरण उपलब्ध कराए हैं। आज यहां रेसिडेंसी कोठी में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट की उपस्थिति में ये सभी उपकरण भेंट किए गए।
इस उपलक्ष्य पर मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कोरोना संकट के समय दी गई यह सुविधा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। बैंक का यह योगदान सुनहरे हर्फों में लिखा जायेगा।
उल्लेखनीय है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत 32 लाख 12 हजार रुपए के उपकरण उपलब्ध कराए हैं। इन उपकरणों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेशन, थर्मल स्क्रीनिंग गन, बाईपैप, पल्स ऑक्सीमीटर आदि शामिल हैं।
सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए गए वेंटिलेटर एमवाय कॉलेज हेतु तथा शेष उपकरण सांवेर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दिए गए हैं।
शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता के साथ ही परिवर्तन और विकास संभव
मंत्री श्री सिलावट ने सांवेर की जनता की ओर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि समाज में परिवर्तन और विकास तभी संभव है जब शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता आदि की सुविधा उपलब्ध हो तथा उनका निरंतर विकास हो।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा किए गए इस सहयोग के पश्चात दूसरी संस्थाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर एसबीआई नेटवर्क-वन भोपाल सर्किल के जनरल मैनेजर श्री राजीव कुमार सक्सेना, इंदौर मॉड्यूल भोपाल सर्किल के डीजीएम श्री सुमित रॉय, डॉक्टर अमित मालाकार, डॉक्टर आदित्य चौरसिया आदि उपस्थित थे।


