- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सभी को मिलकर समाज उत्थान के लिए कार्य करना होगा
जायसवाल महासंघ की आमसभा
इंदौर. अखिल भारतीय जायसवाल महासभा संघ हमेशा से ही समाज के उथान के लिए कार्य करता रहा है. समय-समय पर महासभा आयोजित कर भविष्य की योजना पर चर्चा कर उन्हें कार्यान्वित करने का प्रयास किया जाता रहा है. इस कड़ी में आज अखिल भारतीय जायसवाल महासभा संघ की आम सभा का आयोजन आज होटल प्राइड में किया गया जिसमे समाज के गणमान्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई.
सभा में आगामी कार्य प्रणाली पर पर विस्तार से चर्चा की गई.सभा में जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर जायसवाल ने कहा कि हम सभी को मिल कर समाज के उथान के लिए कार्य करना होगा. खास कर समाज के निम्न वर्ग के लोगों को ऊपर उठाने के लिए प्रयास करना होगा. बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा.
प्रतिभावान बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक व छात्रवृति अब समाज द्वारा प्रदान की जाएगी ताकि उनकी शिक्षा में कोई बाधा न आए. राष्ट्रीय संरक्षक बालेश्वर दयाल ने कहा कि जायसवाल समाज दिन प्रतिदिन उन्नति की और अग्रसर हो रहा है आप सभी को मिल कर समझ के उथान के लिए कार्य करना होगा. युवा वर्ग के सबसे पहले आगे आना होगा ताकि समाज के स्तंभ को मजबूत किया जा सके.
प्रतिभा सम्मान व छात्रवृत्ति कार्यक्रम
बैठक में बताया गया कि अखिल भारतीय जायसवाल महासभा संघ द्वारा दिनांक 16 जून को जायसवाल समाज के ऐसे सभी मेधावी छात्र -छात्राओं को जिन्हाने बोर्ड परीक्षा में सफलता अर्जित की है, उनका प्रतिभा का सम्मान करने और छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु जायसवाल गेस्ट हाउस निहालपुरा में बालेश्वर जायसवाल और किशोर जायसवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
परिचय सम्मलेन 13 अक्टूबर को
साथ ही 13 अक्टूबर को अखिल भारतीय विश्व स्तरीय अन्तरास्ट्रीय स्तर पर भव्य परिचय सम्मलेन भी होटल प्राइड में अयौजित किया जाएगा जिसमें समाज की 2000 प्रविष्टियो वाली पुस्तक का विमोचन भी किया जायेगा. 29 जनवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी दशहरा मैदान पर किया जाएगा.


