- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
नेल आर्ट की दी जानकारी
इंदौर. क्रिएट स्टोरीज द्वारा दो दिनी सामूहिक कला प्रदर्शनी कला के रंग का आयोजन कैनरीज आर्ट गैलरी में किया गया. इसका समापन रविवार को डॉ. अचल अग्रवाल ने किया. आर्टिस्ट वाजिद खान ने सभी से आर्ट्स के बारे में चर्चा की एवं नेल आर्ट के बारे में जानकारी दी.
दीपक शर्मा ने बताया कि मदर्स डे के मद्देजऱ कुछ आर्ट वर्क मदर्स डे थीम पर आधारित थे. इसमें 4 से 57 साल तक के 43 कलाकारों के 88 आर्ट वर्क लगाये गए थे. इसमें इंदौर के साथ साथ भोपाल, गुना, रीवा, उज्जैन, झाबुआ, गुना आदि जगहों के कलाकारों ने हिस्सा लिया.
19 मई को मतदान के मद्देनजऱ सभी कलाकारों और विजिटर्स ने राष्ट्र हित में मतदान के लिए एक कैनवास पर सभी ने फोक आर्ट शैली में सिग्नेचर किया और वोट के लिए अपील की. साथ ही शपथ ली मतदान करने की. इस कैनवास का नाम दिया गया वोट फॉर बेटर इंडिया.
प्रदर्शनी में अपर्णा भुसारी, रिशिका शर्मा, रीमा जैन, प्रशस्ति बंथिया, अक्षरा बाबेल, अंकिता शर्मा, जयति कोठारी, पुनिता व्यास, कार्तिक व्यास, निक्की शर्मा, इंदिरा सिन्हा, अर्चना पाटीदार, प्रीति जैन, प्रियंका जैन, पूजा बंसल, तुलिका सोमानी, जूही वलस्कर, संजय पांचाल, वर्षा सिरसिया, आकाश वर्मा, परी अकोटिया, पूनम विशाल ज्वैल, पूजन विशाल ज्वैल, रिया गुप्ता, शिवानी पवार, आयुष जांगिड़, अर्शी नाहर, आयुषी सेंगर, अनन्या मित्तल, पलक जैन, लक्ष्मी कुशवाहा, पवन वर्मा, 4 साल के अथर्व अम्रुत्फाले और 57 साल के उदय खोल्कुटे ने अपनी कला को प्रदर्शित किया


