- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
दिल दिया है वोट भी देंगे ऐ वतन तेरे लिये
काव्य गोष्ठी और लघुनाटिका का मंचन
इंदौर. श्री चैतन्य मण्डल एवं अखंड संडे के संयुक्त तत्वावधान में श्री गढ़केश्वर महादेव मंदिर परिसर सुदामा नगर में आओ वोट करें काव्य गोष्ठी के साथ साथ मुकेश इन्दौरी द्वारा रचित लघुनाटिका चलो वोट डालवा चला का मंचन शहर के जाने माने मालवी कलाकार रजनीश दवे एवं मृदुला दवे द्वारा किया गया.
मालवी बोली की मिठास से भरे चुटकिले मुहावरों एवं संवादो से सुशोभित नाटिका ने एवं रजनीश दवे के शानदार अभिनय ने $गज़ब की रंगत जमाई, मालवी ठहाकों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया. सादगी भरे ल$फ्जों एवं सलीके से श्रोताओं को मतदान करने के लिये अपील करने में यह नाटक कामयाब रहा.
वहीं गोष्ठी में धर्म मज़हब जाति के भेदभाव से उपर उठकर वतन के लिए कर्म करने का आव्हान भी मुकेश इन्दौरी ने अपने पैरोडी गीत- हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिये/ दिल दिया है वोट भी देंगे ऐ वतन तेरे लिये/ काम सारे छोड़कर हम वोट देने जाऐंगे/ फजऱ् अपना हम निभाएंगे ऐ वतन तेरे लिये/ हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई चाहे मज़हब हो कोई/अच्छे लोगों को चुनेंगे ऐ वतन तेरे लिये/ तेरी अज़मत के लिये कुछ भी करेंगे ऐ वतन/ खूँन भी अपना हम बहाएंगे ऐ वतन तेरे लिये/ सर तेरा झुकने नहीं देंगे किसी के सामने/ नेक रस्ते पर चलेंगे ऐ वतन तेरे लिये/ नाम मिट्टी में मिलाना चाहते हैं जो तेरा/ उनको मिट्टी में मिलायेंगे ऐ वतन तेरे लिये/ तू मेरा अभिमान तू ही आन मेरी शान है/ खूँन से गुलशन को सीचेंगे ऐ वतन तेरे लिये के माध्यम से किया जिसे श्रोताओं ने काफी सराहा.
दिनेशचंद्र तिवारी ने एक वोट दो मेेरे देश के लिये/ जागरूकता अभियान है परिवर्तन दौर के लिये/ माँ भारती की आरती उतार लो सभी/ जनमन का भाग संवार लो सभी गीत सुनाकर दाद बटोरी। विनीता चौहान ने जीवन में रक्तदान का देश में मतदान का महत्व है वोट करो वोट करो सुनाई.
अनूप सहर ने – वक़्त है वक़्त बदलने का अपने मत का प्रयोग करें वोट करें. कवियों का सम्मान कियाइस अवसर पर सदाशिव कौतुक, चकोर चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, अश्$फाक हुसैन, शाम बागोरा, अनूप सहर, भीमसिंह पंवार, सुरेन्द्र व्यास, चंद्रशेखर चरोले, संजय जैन के साथ शहर के नामचीन कवियों ने रचना पाठ भी किया. इस अवसर पर आदर्श रहवासी संघ श्री गुटकेश्वर महादेव के सदस्यों द्वारा कवियों का सम्मान भी किया गया.
इस अवसर पर गिरीश रघुवंशी प्रवीणजोशी जवाहरलाल हीरानी नितीन गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरीक उपस्थित थे. अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सदाशिव कौतुक ने की. स्वागत एवं नाटिका संचालन प्रदीप जोशी ने किया एवं गोष्ठी का संचालन मुकेश इन्दौरी ने किया. आभार वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश मुंशी ने माना.


