- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मुझे 30 साल की सेवा का आशीर्वाद दें: पंकज संघवी
कांग्रेस प्रत्याशी को विधानसभा क्षेत्र 5 में मिला व्यापक जनसमर्थन
इन्दौर। कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी ने कहा कि मुझे 30 साल की सेवा का आशीर्वाद दीजिए। इन्दौर में इस चुनाव में मोदी कोई मुद्दा नहीं है। इन्दोर की जनता इन्दौर के प्रत्याशी को देखकर यह सोचे कि क्या यह प्रत्याशी कभी उनके काम आया है। प्रत्याशी ने कभी आपकी चिंता पाली है। मुझे आपके साथ मेरे सम्बंध के आधार पर आपका समर्थन चाहिए।
श्री संघवी आज जनसम्पर्क के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों से चर्चा कर रहे थे। विधानसभा क्षेत्र 5 में पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल के साथ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 54, 51, 52 एवं 50 में कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी ने सघन जन सम्पर्क किया। क्षेत्र के 54 के हनुमान मंदिर में दर्शन कर जनसम्पर्क की शुरूआत की।
शांतिनगर,अमन नगर, सूर्यसुखम कालोनी, इदरीश नगर, साटम पार्क, मयूर नगर होते हुए बेग फैक्टरी तक बाईक पर सवार होकर जनसम्पर्क किया, इस दौरान मतदाताओं, दुकानदारों,फटपाथी कारोबारियों से उनकी समस्याएं सुनी। सांवलिया धाम, राम नगर, शाहिन नगर आदि क्षेत्रों में जगह जगह पर कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं ने स्वागत किया।
खाती मोहल्ले (मूसाखेड़ी) में मदन आटा चक्की के पास ताराचंद पटेल, नरेन्द्र चैधरी, कैलाश पटेल, सुरेश काका, माखन मुकाती, लच्छू चक्की वाले ने पुष्पमाला से स्वागत किया, इस दौरान महिलाओं ने तिलक लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी का स्वागत किया।
मूसाखेड़ी विराट नगर वार्ड 51 में श्री संघवी द्वारा जनसम्पर्क किया गया। यहां वार्ड के संतोष यादव, रामनारायण बोरासी, महहेन्द्र चैहान, दशरथ पटेल, बलवीर ठाकुर एवं बलवीर ठाकुर एवं प्रहलाद पटेल ने भव्य स्वागत किया। तदपश्चात पंचशील कालोनी, भील कालोनी, में पूर्व पार्षद दिलीप कौशल एवं रवि गुरनानी ने स्वागत कर सभी ने बाईक पर सवार होकर मतदाताओं से रूबरू कराया।
पंचशील कालोनी में हाथ में मिठाई का डिब्बा लेकर पंहुची और अपने हाथ से मूंह मीठा कराकर विजयीश्री का आशीर्वाद दिया। इसके पश्चात श्री संधवी का काफिला आगे बढता हुआ अलकापुरी, यादव मोहल्ला होते हुए अजयबाग पहुंचा जहां माझी समाज के वरिष्ठ उमाशंकर रायकवार, ज्ञानी रायकवार, दयाराम रायकवार, जगदीश रायकवार, सुभम विश्वकर्मा, मोंटी रायकवार, अजय रायकवार, पप्पी यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी का स्वागत किया।
उमाशंकर रायकवार ने सूखा मेवा खिलाकर मूंह मीठा कराया। इस जनसम्पर्क के दौरान पंचशील नगर की सेवाभावी महिलाओं के साथ ठंडाई का वितरण कर कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाया। अजयबाग कालोनी में रसना पिलाकर ठंडक पहुँचाई।


