- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मोदी की नसिया में लिया मोदी को उखाड़ फेंकने का संकल्प
– वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा हमारी पहचान है कांग्रेस
इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस के चुनाव कार्यालय मोदी की नसियां में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया । इस संकल्प को दिलाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि हमारी पहचान कांग्रेस है।
हमारी पहचान कांग्रेस पार्टी से
कांग्रेस प्रत्याशी श्री पंकज संघवी के समर्थन में अर्जुन विचार मंच द्वारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के पूर्वमंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजयसिंह राहूल भैया ने कहा कि हमारी पहचान कांग्रेस पार्टी से है। और समाज में हमारी पहचान कांग्रेसी की है। पार्टी के राष्ट्र अध्यक्ष श्री राहूल गांधी ने जो लोकसभा चुनाव में जो संकल्प लिया है, उसे हम सब को पूरा करना है।
पंकज संघवी की पहचान एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के रूप में है और वे आपकी उम्मीद पर खरे उतरेंगे। यह कार्यक्रम मोदी जी की नसिया, बड़ा गणपति पर आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथी पूर्व मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री अजयसिंह ‘‘राहूल भैया’’ थे, विशेष अतिथी के तौर पर पूर्व मंत्री श्री भारतसिंह, पूर्व मंत्री श्री रामेश्वर पटेल, क्षेत्रीय विधायक श्री संजय शुक्ला मौजूद थे। अर्जुनसिंह विचार मंच के अध्यक्ष ठाकुर जितेन्द्रसिंह, बलरामसिंह, ओम बंसल, राजेश शर्मा, अनिल शुक्ला, अनिल गड़कर, अक्षय तिवारी आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।
कांग्रेस को जिताने के लिए जुट जाएं
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री भारतसिंह ने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश में बदलाव की स्थिती है, आप लोगों को लम्बे समय से कांगेस की सेवा कर रहे पंकज संघवी को भारी मतो से विजयी बनाकर संसद में भेजना है। आप लोग जी-जान से कांग्रेस को जिताने के लिए जुट जाएं। इस अवसर पर श्री पूर्व मंत्री श्री रामेश्वर पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अधिक से अधिक मतदान कराने की अपील की। कार्यक्रम के शुभारम्भ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के चाण्कय कहे जाने वाले स्व. अर्जुनसिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तदपश्चात ठाकुर जितेन्द्रसिंह, मुन्ना ठाकुर, विजय तिवारी, अक्षय जिवारी, सुनील जैन पांडू और अजय टांक ने पुष्पमाला से अतिथियों का स्वागत किया।


