- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
एक्स आईआईटीयन ने बताए सफलता के राज
सेन मेरिनो पब्लिक स्कूल में करियर गाईडेंस वर्कशॉप
इन्दौर । सफलता के लिए अनुशासन के साथ कडी मेहनत की जरुरत होती है। लक्ष्य निर्धारित कर उस पर लगातार आगे बढने वाले सफलता के शीर्ष को छूते है।उपरोक्त विचार आईआईटियन (बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी) विशाल मुकाती ने अपने ही स्कूल सेन मरिनो पब्लिक स्कूल मे करियर मार्गदर्शन की एक वर्कशॉप मे क्लास 9से 12 के बच्चो के बीच मे साझा किये।
विशाल सर ने अपनी वर्कशॉप मे बताया कि किस तरह उन्होंने अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर स्कूल मे हमेशा टॉप किया और प्रथम प्रयास मे ही आईआईटी क्लियर किया और बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी मे प्रवेश लिया साथ ही साथ डीग्री के अंतिम वर्ष मे उसे बंगलोर की एक प्रसिद्ध कंपनी मीनत्रा डिज़ाइन प्राइवेट लिमिटेड ने 13 लाख रुपये प्रति वर्ष का जॉब ऑफर भी दिया।
इसका श्रेय विशाल ने अपनी स्कूल, वहाँ के शिक्षकों और अपने माता – पिता को दिया कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन के कारण ही वह इस मुकाम पर पहुँच पाया है।बच्चों ने विशाल से विभीन्न तरह के प्रश्न पूछे जैसे सफलता का राज क्या है। मन को केंद्रित कैसे किया जाए। टाईम मैनेजमेंट कैसे करे,कठिन विषय को कैसे आत्मसात करे। हमारी स्कूल का हमारे करियेर मे क्या महत्व होता है। एग्ज़ाम मे अच्छा स्कोर करने के लिये क्या करे।
विशाल सर ने बहुत ही परिपक्वता के साथ बच्चों के सवालो के जवाब दिये और कहा की कोई भी विषय रटे नहीं, उसे समझे और आत्मसात करें, कठिन विषयों को पहले अध्यन करें, उनसे दोस्ती करें, कोचिंग पर निर्भर ना रहते हुए अपनी क्लास पर फोकस करें, स्कूल में होने वाली प्रत्येक गतिविधि में हिस्सा लें- जैसे मंच संचालन, गार्डनींग स्पोर्ट्स, डिबेट आदि। इसके साथ ही साथ जल बचाने, पेड़ लगाने और स्वच्छता अपना कर एक अच्छे नागरिक बनने के लिये प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर श्री महेश पाटीदार ने आईआईटियन विशाल की तरह ही जीवन मे उपलब्धि पाने के लिये अन्य छात्रो को भी प्रेरित किया। छात्रा नेंसी ने मंच संचालन किया।


