- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
अमेज़न प्राइम वीडियो पर 3 जुलाई को मलयालम फिल्म ‘सूफीयम सुजातयुम’ का एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर
रोमांस जोनर पसंद करने वाले अमेज़न प्राइम मेंबर्स को इस साल जुलाई महीने में एक शानदार अनुभव मिलने वाला है। विजय बाबू का प्रोडक्शन बैनर ‘फ्रायडे फिल्म हाऊस’ अपने दर्शकों को लेकर आ रहा है, फिल्म ‘सूफीयम सुजातयुम’।
इस म्यूज़िकल लव स्टोरी में मलयालम और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार जयसूर्या के साथ मल्टी-टैलेंटेड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी हैं। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी 14 सालों के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करती नज़र आयेंगी। इस बहुप्रतीक्षित लव स्टोरी का 3 जुलाई को, 200 से भी ज्यादा देशों और क्षेत्रों में वर्ल्ड प्रीमियर किया जायेगा।
इस फिल्म के विजुअल्स के अलावा भी अनु मोठेदथ की सिनेमेटोग्राफी दर्शकों को बांधेगी। इस फिल्म को एडिट किया है दीपू जोशी ने। फिल्म का दिलकश म्यूज़िक तैयार किया है काबिल कंपोजर एम जयचंद्रन ने। इसके गीत हरि नारायण ने लिखे हैं और गानों को अपनी आवाज दी है, सुदीप पालनाड ने। इस फिल्म की पेशकश एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर विनय बाबू द्वारा की गई है।


