- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ “ब्रीद: इन टू द शैडोज़” का दिलचस्प टीज़र हुआ रिलीज़
निथ्या मेनन का लुक पोस्टर आया सामने!
अमेज़ॅन ओरिजिनल “ब्रीद: इन टू द शैडोज़” से कलाकारों के लुक रिलीज़ ने दर्शकों के बीच असीम जिज्ञासा पैदा कर दी है। निर्माताओं ने आज इस सीरीज़ का टीज़र रिलीज़ कर दिया है और साथ ही, अभिषेक बच्चन के लुक के बाद निथ्या मेनन का लुक भी सामने आ गया है।
अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”सब कुछ परफ़ेक्ट था। फिर एक दिन….सब बदल गया। क्या आप जानते है हमारी सिया कहाँ है?
– आभा और अविनाश सभरवाल
#BreatheIntoTheShadows
Trailer Out, July 1 @PrimeVideoIN @BreatheAmazon”
https://mobile.twitter.com/juniorbachchan/status/1275315278356733953
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर निथ्या मेनन का लुक भी साझा किया है और लिखते है,”मम्मा हार नहीं मानेगी, सिया … वह तुम्हें ढूंढ निकालेगी।
#BreatheIntoTheShadows
Trailer Out, July 1 @PrimeVideoIN @BreatheAmazon @MenenNithya”
https://mobile.twitter.com/juniorbachchan/status/1275322715952439296?s=20
टीज़र बेहद दिलचस्प है और कहानी सिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। पोस्टर में निथ्या, चेहरे पर गहन हावभाव के साथ एक मजबूत संदेश साझा कर रहीं है, “उम्मीद खतरनाक हो सकती है।”
हाल ही में अमेज़ॅन ऑरिजिनल सीरीज़ “ब्रीद: इन टू द शैडोज़” से अभिषेक बच्चन का रहस्यपूर्ण करैक्टर पोस्टर रिलीज़ किया गया था, जिसमें वह एक लापता बच्चे के पोस्टर पर एक गहन लुक साझा करते हुए नज़र आ रहे थे और अब अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज शो का एक अन्य दिलचस्प टीज़र रिलीज़ कर दिया है।
यह क्राइम थ्रिलर अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है जिसके साथ बॉलीवुड के चहिते अभिनेता अभिषेक बच्चन अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे है। इस श्रृंखला में अमित साध एक बार फिर सीनियर इंस्पेक्टर कबीर सावंत की भूमिका दोहराते हुए दिखाई देंगे।
10 जुलाई, 2020 में रिलीज़ होने के लिए तैयार, अमेज़ॅन ओरिजिनल में लोकप्रिय कलाकार निथ्या मेनन और सैयामी खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बहुप्रतीक्षित अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगी।
यह सीरीज़ अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित व निर्मित है और मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने चतुराई से लिखा है। शो का ट्रेलर 1 जुलाई 2020 के दिन लॉन्च किया जाएगा।


