- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अनुभवी निवेशकों ने म्यूचुअल फंड निवेश के टिप्स और ट्रिक्स साझा किए
ग्रो ने इंदौर में आयोजित किया ‘अब इंदौर करेगा इन्वेस्ट’ कार्यक्रम
इंदौर. म्यूचुअल फंड्स में जीरो-कमीशन में निवेश की अनुमति देने वाले प्रमुख निवेश प्लेटफार्म ग्रो ने हाल ही में ‘अब इंदौर करेगा इन्वेस्ट’ कार्यक्रम आयोजित किया है। यह एक इंटरैक्टिव इवेंट थी, जो म्यूचुअल फंड निवेश को लेकर वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के लिए इंदौर में आयोजित की गई। इंदौर के होटल साउथ एवेन्यू में 10 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में महत्वाकांक्षी और अनुभवी मिलेनियल निवेशकों की समान सक्रिय भागीदारी देखी गई।
दो घंटे के कार्यक्रम में कई विषयों को शामिल किया गया, जिनमें म्यूचुअल फंड निवेश, निवेश में क्या करें और क्या न करें और भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की संभावना जैसे विषय भी शामिल किए गए। अनुभवी निवेशकों ने म्यूचुअल फंड निवेश के टिप्स और ट्रिक्स साझा किए और कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एक इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया, जहां प्रतिभागियों को सवाल पूछने और शंकाओं को दूर करने का मौका दिया गया। इस पहल के पीछे व्यापक विचार निवेश से जुड़े आम मिथकों को तोड़ना और युवा निवेशकों को अच्छी तरह से सूचित निवेश निर्णय लेने में मदद करना था।

ग्रो के सह-संस्थापक और सीईओ ललित केशरे ने इस पहल पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ग्रो की स्थापना के पीछे हमारा विचार बेहद सरल था – हम युवा पीढ़ी के लिए निवेश को आसान, तेज और परेशानी-मुक्त बनाना चाहते थे। आज ग्रो के पास अपने प्लेटफॉर्म पर 40 लाख से अधिक पंजीकृत यूजर हैं, जो हमारे तेजी से विकास के साथ-साथ युवा निवेशकों में हमारी लोकप्रियता को स्पष्ट करता है।
हम महानगरों से परे अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए टियर-2 शहरों में रहने वाले मिलेनियल्स को टारगेट करते हैं। ग्रो के प्लेटफॉर्म पर अकेले इंदौर से 1.3 लाख से अधिक पंजीकृत यूजर हैं। ‘अब इंदौर करेगा इन्वेस्टमेंट’ कार्यक्रम को व्यापक सफलता मिली है और हम भविष्य में इस तरह के आयोजन करने को तत्पर हैं। ‘
‘अब इंदौर करेगा इन्वेस्ट’ के पहले संस्करण में बड़े पैमाने पर लोगों ने भाग लिया, जिसमें शहर के बाहरी इलाकों से भी इस कार्यक्रम में भाग लेने लोग उमड़े थे। जैसा कि अपेक्षित था, उपस्थित लोगों में ज्यादातर मिलेनियल्स और जनरल जे़ड से थे। इंटरैक्टिव सेशन में आकांक्षी और शौकिया निवेशकों ने पैनल के सामने म्यूचुअल फंड निवेश को लेकर कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न प्रस्तुत किए। इसके अलावा इस इवेंट से पता चलता है कि इंदौर में युवा कामकाजी पेशेवरों के बीच म्यूचुअल फंड निवेश किस तरह तेजी से प्राथमिकता बन रहा है।


