- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
आँखों के डॉक्टर्स ने मनाया लिविंग ऑप्थमॉलजी इन टुगेदरनेस
इंदौर. इंदौर डिवीजऩल ऑप्थमॉलजिकल सोसाइटी द्वारा लगभग 100 आँखों के डॉक्टर्स ने मिलकर उनकी थीम लिविंग ऑप्थमॉलजी इन टुगेदरनेस के तहत ब्रिलियंट कन्वेंशन सेन्टर में सभी ने साथ मिलकर फीफा वर्ल्ड कप देखा.
अध्यक्ष डॉ. सतीश प्रेमचंदानी ने कहा कि हमारी शक्ति हम सभी डॉक्टर्स की एकजुटता में देखी जा सकती है. सचिव डॉ. अमित सोलंकी ने कहा कि आज के सोशल मीडिया के दौर में ऐसे कुछ खास मौके पर सभी का मिलना होता है जिसमे आपसी मेल जोल और किस्सागोई हो जाती है और हमें अपने ही छेत्र के दोस्तों का गेटटूगेदर और आमने सामने मिलने में अलग ही एहसास होता है. काफी बार एक मरीज़ परेशान होता है की कौन सा डॉक्टर ठीक है और सही राय कौन देगा क्योंकि हर इंसान की समझ देखना और नजरिया काफी अलग होता है और काफी बार एक नजरिया किसी की आँखों की रौशनी बचा लेता है.
इसी बात को समझते हुए की हर नज़रिया ज़रूरी है एक सही फैसला लेने के लिए इसलिए इस बार इंदौर डिवीजऩल ऑप्थमॉलजिकल सोसाइटी ने अपने इस साल का विषय ऑप्थमॉलजी इन टुगेदरनेस रखा है. इसी थीम को फॉलो करते हुए लगभग सौ आँखों के डॉक्टर्स मिले फीफा वल्र्ड कप देखने के बहाने आपस में मिले जिसका थीम भी था लिविंग फुटबॉल.


