- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
ब्रांडेड के नाम से बेचता था नकली घी
क्राइम ब्रांच, खजराना पुलिस और खाद्य विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई
इंदौर. क्राइम ब्रांच ने पुलिस और खाद्य विभाग की टीम के साथ शुक्रवार को खजराना क्षेत्र में एक रूम में नकली घी बनाकर बाजार में खपाने वाले युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी इंदौर, उज्जैन सहित अन्य पड़ोसी जिलों के व्यापारियों को नकली घी बेचता था. यह डालडा में सनफ्लावर तेल और सुगंध वाला केमिकल मिलाकर बड़े ब्रांड के नाम से व्यापारियों को 300 रु. किलो में बेचता था.व्यापारी इस घी को 500 से 600 रुपए किलो में लोगों को खपाते थे.
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि इलियास कॉलोनी खजराना में एक व्यक्ति नकली घी बनाकर सांची के नाम से पैकिंग कर उसे बाजार में खपा रहा है। वह ब्रांड बताने के लिए सांची के खाली रैपर और पैकेट छपवा कर उस पर नकली होल मार्क एवं सील भी लगाता है. इस पर एक टीम ने खजराना पुलिस और खाद्य विभाग के साथ इरफान गौरी के मकान, कुबा मस्जिद के पास खजराना पैलेस इंदौर पर दबिश दी.
इलयास कॉलोनी के बताए पते पर टीम पहुंची तो यहां अशरफ पिता शमशेर अली निवासी 11 हबीब कॉलोनी सेक्टर बी इंडियन जिम वाली गली बड़े भगोने में नकली घी बना रहा था। उसने बताया कि मकान इरफान गौरी का है, जिसे उसने किराए से ले रखा है. टीम को यहां अमूल, सांची, नोवा घी के डिब्बे मिले।
उसने बताया कि वह इस मकान पर करीब 2 साल से नकली घी बनाने का काम कर रहा है। इसके लिए वह वनस्पति डालडा को सनफ्लावर तेल के साथ मिलाकर बड़े तबेले में गर्म करता है और उसमें घी की सुगंध वाला केमिकल मिला देता था. पैकिंग के लिए स्थानीय प्रिंटिंग प्रेस पर सांची और अमूल के खाली कार्टून पैकेट छपवा लेता है. उसके बाद सांची और अमूल कंपनी की तरह एयर टाइट पैकिंग कर डिब्बों पर सील लगा देता है। इसके अलावा वह नकली बारकोड का इस्तेमाल भी करता है.
अशरफ ने बताया कि वह 2 साल से नकली घी इंदौर में सियागंज के व्यापारियों के अलावा उज्जैन मैं व्यापारियों और मंदिरों के आसपास दुकानों में काफी मात्रा में खपाता आ रहा है।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सांची और अमूल का नकली घी 300 किलो में दुकानदारों को सप्लाई करता था। दुकानदार इसे 500 से 600 रुपए किलो में ग्राहकों को शुद्ध सांची एवं अमूल का घी बताकर बेच देते थे.


