- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही
सांदीपनि विद्यालय का मॉडल नये स्वरूप में उभरा, जहां बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिये जा रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में पुण्योदय प्रकल्प के कार्यक्रम में शामिल हुए
इंदौर, 11 जुलाई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और अनुसंधान हो रहे हैं। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है। जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थी लाभांवित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में स्कूली शिक्षा में सांदीपनि विद्यालय का मॉडल नये स्वरूप में उभरा है, जहां बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिये जा रहे हैं। इस बार प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा में शत-प्रतिशत बच्चों ने स्कूल में प्रवेश लिया और स्कूली शिक्षा में ड्रॉप आउट शून्य रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हिन्द रक्षक द्वारा बास्केटबाल कॉम्पलेक्स इंदौर में आयोजित पुण्योदय प्रकल्प कार्यक्रम में अपना मुख्य संबोधन दे रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योगेश्वर श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के विभिन्न प्रसंगों को रेखांकित करते कहा कि युगों बाद भी आज हम कृष्ण-सुदामा की मित्रता की मिसाल देते हैं। श्रीकृष्ण द्वारकाधीश थे, जबकि सुदामा निर्धन और गरीब थे। इसके बावजूद दोनों की मित्रता बेमिसाल थी। पहली बार जब सुदामा कृष्ण के निवास पहुंचे तो योगेश्वर श्रीकृष्ण ने उनका स्वागत अश्रु की जलधाराओं से किया और उनको छप्पन भोग कराया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मित्रता में कोई छोटे-बड़े का भेद नहीं होता है। कृष्ण और सुदामा की मित्रता इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्व.श्री लक्ष्मण सिंह गौड़ से मेरे पारिवारिक संबंध रहे, जब वे विद्यार्थी परिषद में थे, तब से मेरा उनसे संपर्क है। मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार तीन बार हिन्द रक्षक के कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि हिन्द रक्षक द्वारा पुण्योदय प्रकल्प के तहत बच्चों को दी जा रही कापियों के पीछे गौड़ परिवार का पवित्र भाव है। इन कापियों से लाखों बच्चे लाभान्वित होंगे। इन कापियों के मुख्य पृष्ठ पर छपे हुए राष्ट्र नायकों और क्रांतिकारियों के चित्रों से बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का भाव जगेगा और उन्हें प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री स्व.लक्ष्मणसिंह गौड़ के जीवनवृत्त पर आधारित एक वृत्त चित्र भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बच्चों के बीच पहुंचें और उनके साथ संवाद किया। साथ ही सामूहिक चित्र खिंचाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकमाता देवी अहिल्या माता द्वारा किये गये कल्याणकारी कार्यों का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम में हिन्द रक्षक के प्रमुख एकलव्य सिंह गौड़ ने पुण्योदय प्रकल्प के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रकल्प वर्ष 2004 में शुरू किया गया था। इसके तहत गरीब बच्चों को प्रतिवर्ष कापियां नि:शुल्क वितरित की जाती है। यह अभियान आगामी 11 अगस्त तक चलेगा। अभियान के तहत तीन लाख कापियां वितरित की जायेंगी।
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेन्द्र हार्डिया, सुश्री उषा ठाकुर और श्री गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, श्री श्रवण चावड़ा, श्री गौरव रणदिवे, श्री सावन सोनकर, श्री प्रताप सिंह करोसिया तथा संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


