- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फिल्ममेकर मोज़ेज़ सिंह: ऑन और ऑफ स्क्रीन फैशन को फिर से परिभाषित करते हैं!
प्रशंसित फिल्ममेकर और फैशन आइकन मोजेज सिंह ने हमेशा यह साबित किया है कि वह एक निर्विवाद फैशननिस्टा हैं। फिल्ममेकिंग या क्विर्की फैशन स्टेटमेंट के प्रति उनका यूनिक अंदाज़ उन्हें हमेशा दूसरों से अलग करता है। ‘ह्यूमन’ डायरेक्टर प्रशंसित फैशन इवेंट्स में एक महत्वपूर्ण चेहरा हैं। उन्होंने न सिर्फ रैंप वॉक किया है, बल्कि रघुवेंद्र राठौड़, रोहित वर्मा और डिजाइनर डुओ अबू जानी और संदीप खोसला जैसे प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनरों के प्रसिद्ध कैंपेन का भी हिस्सा रहे हैं।
अपने स्टाइल स्टेटमेंट पर प्रकाश डालते हुए, सिंह कहते हैं, “फैशन मेरे व्यक्तित्व के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। मैं खुद को सबसे अनफिल्टर्ड तरीके से देख पाता हूं और यही मुझे पसंद है। फैशन और स्टाइल ऐसे तरीके हैं, जिनके जरिये मैं एक्सप्रेस करता हूं और मैं हर दिन कॉन्फिडेंट महसूस करता हूँ। फैशन कला है, और मेरे लिए, यह मेरी पहचान के सबसे आवश्यक पहलुओं में से एक है।”
जैसा कि मोज़ेज़ ने फैशन को अपने प्रोजेक्ट्स और जीवनशैली में सहजता से एकीकृत किया है, उन्होंने साबित किया है कि उनका प्रभाव फिल्म मेकिंग से परे भी फैला हुआ है। पिछले साल एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में ‘फैशन डिसरप्टर ऑफ द ईयर’ जीतने के बाद, मोज़ेज़ की यूनिक स्टाइल चॉइस और फियरलेस एक्सपेरिमेंटेशन ने उन्हें हमेशा क्रिटिक्स और फैशन एनथुसीएस्ट दोनों से समान रूप से प्रशंसा दिलाई है।
काम के मोर्चे पर, मोज़ेज सिंह अपनी बहुचर्चित डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ के लिए तैयारी कर रहे हैं, जो इस साल नेटफ्लिक्स पर प्रसिद्ध रैपर की जर्नी को प्रदर्शित करने के लिए तैयार है। अपनी अगली फिक्शन फीचर फिल्म बनाने से पहले उनके पास एक और प्रीमियम नॉन फिक्शन प्रोजेक्ट भी है।


