- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’का प्रथम क्वालिफाइंग चरण संपन्न
इंदौर 31 अगस्त 2026।योग, स्वास्थ्य संवर्धन एवं सामाजिक चेतना के व्यापक प्रसार के उद्देश्य से योग आयोग, मध्य प्रदेश शासन के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित राज्य स्तरीय “लक्ष्य ‘मंथन’ योगासन प्रतियोगिता” के प्रारंभिक दौर का प्रथम क्वालिफाइंग चरण 30 अगस्त को सेंट अर्नोल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल, स्कीम नं. 74, विजय नगर, इंदौर में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं खेल जगत की प्रमुख हस्तियां मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) इंदौर शौर्य मल्होत्रा, एसडीएम (हातोद) राजेश सिंह, सेंट अर्नोल्ड स्कूल के प्राचार्य फादर पायस, क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) इंदौर हेमंत वर्मा एवं प्रशांत महंत विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया।
लक्ष्य पर्यावरण एवं वाटर सॉल्यूशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद नन्दवाल ने आयोजन के संदर्भ में बताया कि संस्था पर्यावरण एवं जल संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ व तनावमुक्त जीवनशैली के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत युवाओं को सशक्त मंच देने के लिए यह प्रतियोगिता कुल तीन चरणों में आयोजित की जा रही है। आज प्रथम चरण के सफल समापन के बाद दूसरा क्वालिफाइंग चरण 06 सितंबर को इसी स्थल पर आयोजित किया जाएगा, जबकि दोनों चरणों के श्रेष्ठ चयनित प्रतिभागी 12 सितंबर को बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर में आयोजित होने वाले भव्य फाइनल राउंड में भाग लेंगे। आज के मुकाबले में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों, योग महाविद्यालयों, प्रशिक्षण केंद्रों, संस्थाओं और व्यक्तिगत, कुल 375 योग साधकों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के पहले चरण में 8 से 14 वर्ष के आयु वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत वर्ग के साथ-साथ दो साधकों की जोड़ी (पेयर) बनाकर संगीत की धुन पर अपने योगासनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रतिभागियों ने निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार कठिन आसनों का तय क्रम में प्रदर्शन किया, वहीं जोड़ी वर्ग में दोनों साधकों ने संगीत की लय पर पूर्ण तालमेल, समान गति और शारीरिक संतुलन का शानदार समन्वय प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता का संचालन एवं मूल्यांकन राष्ट्रीय स्तर की योग निर्णायक परीक्षा उत्तीर्ण व अनुभवी निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायकों ने आसनों की शुद्धता, लचीलापन, शारीरिक संतुलन, तकनीक, प्रस्तुति शैली और संगीत के साथ समन्वय के आधार पर प्रतिभागियों को अंक प्रदान किए। पूरा कार्यक्रम खेल नियमों और सुरक्षा मानकों के पूर्ण पालन के साथ संपन्न हुआ।
समारोह के समापन पर आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्यों डॉ. हेमंत शर्मा, श्री अनिल अग्रवाल, सुश्री रौनक सोनी, श्री प्रेम दुआ, श्री मनोज वर्मा एवं श्री चंद्रशेखर तिवारी आदि ने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा 06 सितंबर को होने वाले अगले चरण के लिए अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।


