- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फिटनेस का मतलब है दिमाग, शरीर और मन के बीच सही संतुलन: गुल्की जोशी
‘’मैं सेहतमंद और दिल से खाने पर भरोसा करती हूं’’, यह बातें सोनी सब के ‘मैडम सर’ की गुल्की जोशी ने अपना फिटनेस सीक्रेट बताते हुए कहीं. उन्होंने चर्चा में अन्य अनुभव भी साझा किए।
आपके लिये फिटनेस का क्या मतलब है? आपका फिटनेस मंत्रा क्या है?
मेरे लिये फिटनेस का मतलब है दिमाग, शरीर और मन के बीच सही संतुलन। ये तीनों ही चीजें एक-दूसरे से जुड़ी हैं। मेरा फिटनेस मंत्रा है कि वही करें जो आपका शरीर सहजता से कर पाये। एक बार आप आराम की स्थिति में आ जायें फिर उसके बाद आप अपनी मनचाहीफिटनेस के लिये जोर लगायें।
आप अपने दिमाग और शरीर के बीच हेल्दी बैलेंस किस तरह बनाकर रखती हैं?
हम जिस तरह की व्यस्त जिंदगी जीते हैं उसे देखते हुए, दिमाग और शरीर के बीच हेल्दी बैलेंस होना वाकई बहुत जरूरी है। दिमाग और शरीर के बीच तालमेल बनाये रखने के लिये, मैं योग पर विश्वास करती हूं। यदि तुरंत ही ऊर्जा चाहिये होती है तो जब भी मुझे वक्त मिलता है मैं कार्डियो को भी शामिल करती हूं।
‘मैडम सर’ में जब आप हसीना मलिक की भूमिका की तैयारी कर रही थीं तो आपका फिटनेस रूटीन क्या होता था?
हसीना मलिक के किरदार में ढलने के लिये, मुझे अपना फिजिक बनाने की जरूरत थी, ताकि मैं एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा पाऊं। मैंने अपनी फिटनेस की दिनचर्या में अपर बॉडी एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान दिया। इसलिये, पुश-अप और बेंच प्रेस मेरे रूटीन का अहम हिस्सा थे। मैं उसी रूटीन पर वापस लौटने और हसीना मलिक के उन कपड़ों में आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।
अपने डिमांडिंग और व्यस्त शेड्यूल का पालन करते हुए खुद को किस तरह फिट रखती हैं और सेहतमंद लाइफस्टाइल जीती हैं?
जब मैं शूटिंग कर रही थी तो मेरे पास वर्क आउट करने का बहुत समय नहीं होता था, लेकिन कोशिश करती थी कि दौड़ने जाऊं या फिर सुबह में 30 मिनट की कोई भी कार्डियो एक्टिविटी करने की कोशिश करती थी। साथ ही मुझे ऐसा लगता है कि जब आप सेट पर होते हैं तो आप इतना चलते-फिरते हैं कि उससे आपको अतिरिक्त वजन घटाने में मदद मिलती है, जो आप शायद दिनभर में बढ़ा लेते हैं। मेरा मानना है कि सेहतमंद खायें लेकिन दिल से खायें।
घर पर रहते हुए अभी आप खुद को किस तरह फिट रखती हैं?
घर पर रहते हुए फिटनेस पर ध्यान देने के लिये मेरे पास काफी समय होता है। मैं दिन में दो बार वर्क आउट कर रही हूं और यह वाकई काफी तरोताजा करने वाला है। झाड़ू-पोछा भी अब रोजमर्रा के वर्कआउट का हिस्सा बन गया है।
आपके लिये स्नैक का हेल्दी विकल्प क्या है?
मेरे झटपट हेल्दी स्नैक्स में फल, ड्राय फ्रूट्स, नट्स और हेल्दी सलाद शामिल हैं। मैं
आमतौर पर ‘मैडम सर’ के सेट पर भी उन्हें ले जाया करती थी ताकि दिन में बीच में जब भूख लगे तो उसे शांत किया जा सके।
खाने की ऐसी कौन सी एक चीज है जिसे देखकर आप खुद को रोक नहीं पाती हैं?
एक चीज है जिसके लिये मैं खुद को रोक नहीं पाती हूं, वह है सुबह की एक प्याली चाय।
आप अपने फैन्स को कोई मैसेज देना चाहेंगी?
अपने सभी फैन्स से यही कहना चाहूंगी कि हम सब घर के अंदर हैं। मैं सबको इस बात के लिये प्रेरित करना चाहूंगी कि इस समय का थोड़ा सदुपयोग अपने शरीर और दिमाग के लिये करें। इस मुश्किल समय में और भी मजबूत होने की जरूरत है। यह समय भी निकल जायेगा।


